21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिराजस्थान संकट पर गहलोत को क्लीन चिट, पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को...

राजस्थान संकट पर गहलोत को क्लीन चिट, पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,’

राजस्थान राजनीतिक संकट पर कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट सोनिया गांधी को भेज दी है. इस रिपोर्ट में सियासी संकट के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए क्लीन चिट देने की बात सामने आई है. साथ ही पर्यवेक्षकों से अलग दूसरी बैठक बुलाने वाले प्रमुख तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है.

राजस्थान में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट को सीएम बनाने का विरोध कर रहे थे. विरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. लेकिन विधायकों ने पर्यवेक्षकों की बातें मानने से इनकार कर दिया था. साथ ही अजय माकन पर सचिन पायलट के लिए लॉबी करने का आरोप लगाया था. गहलोत गुट के विधायकों ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के घर एक बैठक भी बुला ली थी. इसपर पर्यवेक्षकों ने आपत्ति जताई थी.

फिर दिल्ली आकर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन सोनिया गांधी से मिले थे. यहां सोनिया गांधी ने दोनों से लिखित रिपोर्ट देने को कहा था. खड़गे और माकन ने बताया था कि विधायकों ने उनके सामने तीन शर्त रखी हैं. पहली यह कि 19 अक्टूबर के बाद राजस्थान सीएम पर फैसला हो. मतलब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे आने के बाद. दूसरी शर्त थी कि कांग्रेस विधायकों से ग्रुप में एकसाथ बात की जाए. उनसे अलग-अलग बात ना हो. तीसरी शर्त थी कि राजस्थान में सीएम गहलोत कैंप का होना चाहिए.

यहां पायलट का सीधा-सीधा विरोध देखने को मिला था. गहलोत गुट के ज्यादातर विधायक पायलट के खिलाफ हैं. उनका कहना है कि पायलट ने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश की थी. इसलिए उनको सीएम नहीं बनने दिया जा सकता.

गहलोत ने की सोनिया गांधी से बात
राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच सीएम अशोक गहलोत ने आज मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात भी की. गहलोत ने सोनिया से कहा कि मैं कभी कांग्रेस हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा. इस बातचीत में गहलोत ने साफ कहा है कि उनको हाईकमान का फैसला मंजूर होगा. इससे मतलब निकलता है कि अगर सचिन पायलट को राजस्थान सीएम बनाया जाता है तो वह विरोध नहीं करेंगे.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...