21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यक्या सुरक्षा वापस कर बेटे अब्दुल्लाह के साथ फरार हो गए आजम?...

क्या सुरक्षा वापस कर बेटे अब्दुल्लाह के साथ फरार हो गए आजम? बीवी तजीन ने बताई सच्चाई

Published on

रामपुर,

समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आजम के सुरक्षा वापस कर फरार होने की अटकलें चल रही हैं. इस बीच पूर्व मंत्री की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर तजीन फात्मा ने इसे गलत बयानबाजी करार दिया है.

उन्होंने कहा, ‘समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के जरिए पता चला कि मेरे पति मोहम्मद आजम खान और बेटा अब्दुल्लाह आजम फरार हैं. उनके नाम का लुकआउट नोटिस जारी हो गया है. मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे पति मोहम्मद आजम खान की 9 सितंबर को एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें पता चला कि उनके दिल की नसें LAD-ostium 90% तक ब्लॉक हैं और बाकी नसों में भी ब्लॉकेज है.’

तजीन फात्मा ने कहा, ‘इसके बाद 13 सितंबर को उनकी फिर एंजियोग्राफी हुई और स्टेंट लगाना पड़ा. उन्हें 15 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके कुछ दिन बाद उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में दर्द होने के कारण दोबारा सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) में 22 सितंबर को भर्ती कराया गया. वह अभी भी गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती हैं.’

वहीं, बेटे को लेकर तजीन फात्मा ने कहा, ‘मेरा बेटा अब्दुल्लाह आजम अपने पिता की बीमारी की वजह से अस्पताल में ही है. मेरे पति इस समय गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रसित हैं और किसी भी प्रकार का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं हैं. यदि किसी जांच में उनकी कोई जरूरत हुई, तो वह स्वस्थ होने के बाद उस में पूर्ण रूप से सहयोग देंगे.’

तजीन ने कहा, ‘वह कानून का पालन करने वाले न्याय पसंद इंसान हैं. उनकी इन बीमारियों और अस्पताल में दाखिले की पूरी सूचना संबंधित कोर्ट को उपलब्ध करा दी गई है. यह पूरी तरह अफवाह है कि मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्लाह आजम फरार हैं. उन्होंने सुरक्षा भी वापस नहीं की है और यह पूरी तरह गलत और निराधार खबर है.’

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...