21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति'हम हमेशा से सांप्रदायिक कट्टरता फैलाने वाले खिलाफ...', लेकिन कांग्रेस ने नहीं...

‘हम हमेशा से सांप्रदायिक कट्टरता फैलाने वाले खिलाफ…’, लेकिन कांग्रेस ने नहीं लिया PFI का नाम

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने बुधवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगा दिया। उस पर हिंसक और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश जैसे आरोप हैं। पीएफआई पर बैन को लेकर मुख्य विपक्षी कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक बयान तो आया है लेकिन उसमें कहीं भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम नहीं है। जयराम रमेश की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस हमेशा से हर तरह की सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से महासचिव जयराम रमेश का बयान ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी प्रकार की सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है। कांग्रेस की नीति हमेशा से बिना किसी डर के, बिना किसी समझौते के सांप्रदायिकता से लड़ने की रही है।’

बयान में कहा गया है, ‘कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी प्रकार के सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है, हम बहुसंख्यकवाद या अल्पसंख्यकवाद के आधार पर धार्मिक उन्माद में फर्क नहीं करते। कांग्रेस की नीति हमेशा से बिना किसी डर के, बिना किसी समझौते के सांप्रदायिकता से लड़ने की रही है।’

जयराम रमेश ने अपने बयान में आगे कहा है, ‘हम हर उस विचारधारा और संस्था के खिलाफ हैं जो हमारे समाज का धार्मिक ध्रुवीकरण करने के लिए पूर्वाग्रह, नफरत, कट्टरता और हिंसा का सहारा लेती है। हम भारत में बहुलतावाद को संरक्षित और संवर्धित करने की लड़ाई प्राथमिकता से लड़ रहे हैं तथा राष्ट्रवादी उत्सव में भारत के सेक्युलर और सामूहिकता के तानेबाने को पुष्पित और पल्लवित कर रहे हैं।’

दूसरी तरफ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने पीएफआई पर बैन का स्वागत किया है और साथ में आरएसएस पर भी प्रतिबंध की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों पर बैन लगना चाहिए लेकिन सिर्फ मुस्लिम संगठनों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आरएसएस पर भी बैन लगना चाहिए।

सरकार ने हिंसक और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) और उससे जुड़े कई अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। UAPA के तहत ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ (आरआईएफ), ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ (सीएफ), ‘ऑल इंडिया इमाम काउंसिल’ (एआईआईसी), ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (एनसीएचआरओ), ‘नेशनल विमेंस फ्रंट’, ‘जूनियर फ्रंट’, ‘एम्पावर इंडिया फाउंडेशन’ और ‘रिहैब फाउंडेशन’(केरल) को भी प्रतिबंधित किया गया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...