21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिअशोक गहलोत को ही अध्यक्ष क्यों बनाना चाहती है कांग्रेस, क्या है...

अशोक गहलोत को ही अध्यक्ष क्यों बनाना चाहती है कांग्रेस, क्या है प्लान बी?

Published on

नई दिल्ली

जैसे-जैसे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे देश की इस सबसे पुरानी पार्टी में सियासी गुना-भाग तेजी से बदल रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के दांव के बाद कांग्रेस अब प्लान बी भी तैयार कर चुकी है। फिलहाल तो राजस्थान के सीएम को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे रखी हुई है। कांग्रेस की तरफ से गहलोत को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है। राज्य के सीएम पद पर चल रही रार का फैसला सोनिया गांधी को करेंगी।

नरमी और सख्ती दोनों ही
राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की बगावत के कारण पार्टी आलाकमान की आंखों की किरकिरी बने गहलोत पर पार्टी नरमी और सख्ती दोनों दिखा रही है। एक तरफ उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मनाने की कोशिश जारी है तो दूसरी तरफ सीएम पद को लेकर उनकी मांग नहीं मान जा रही है। माना जा रहा है कि आलाकमान ने गहलोत को मनाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा और अंबिका सोनी को बात करने को कहा है। माना जा रहा है कि पार्टी 29-30 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर लेगी। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ सदस्यों को दिल्ली में रहने को कहा गया है।

घमासान के बीच एंटनी की एंट्री
कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ए के एंटनी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजस्थान समस्या का समाधान हो जाएगा। एंटनी गांधी परिवार के काफी करीबी नेता हैं। मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में वह रक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह केरल के सीएम भी रह चुके हैं।

गहलोत के करीबियों पर सख्ती
राजस्थान घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी ने गहलोत के तीन करीबियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने शांतिलाल धारीवाल, महेश जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा धर्मेंद्र राठौड़ को विधायकों के लिए लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया है। हालांकि, गहलोत अभी भी गांधी परिवार के करीबियों में से हैं। उन्होंने कल सोनिया गांधी से बात कर राजस्थान संकट में अपना हाथ होने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि गांधी परिवार अपने इस करीबी नेता की बात सुनेगी।श

प्लान बी भी तैयार
तमाम तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने प्लान बी भी तैयार रखा है। अगर गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नहीं मानते हैं तो पार्टी किसी अन्य दूसरे नेता को अध्यक्ष पद के लिए खड़ा कर सकती है। खड़गे, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, मीरा कुमार के नाम सामने आ रहे हैं।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...