21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांडः पुलकित के रिसॉर्ट में परोसे जाते थे हिरण के मांस,...

अंकिता हत्याकांडः पुलकित के रिसॉर्ट में परोसे जाते थे हिरण के मांस, सींग से बनाते थे भस्म

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड में रिसॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के दौरान एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट में हिरण और अन्य जंगली जानवरों के मांस भी मेहमानों को परोसे जाते थे। रिसॉर्ट में एक पिंजड़ा मिलने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें जंगल के जानवरों को रखा जाता था। मामला सामने आने के बाद वन विभाग भी जांच में जुट गया है।

बता दें कि रिसॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की नहर में फेंककर हत्या कर दी गई थी। मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा रिसॉर्ट पर भी बुलडोजर चला दिया गया था। आरोप है कि रिसॉर्ट में कई तरह के गैरकानूनी काम होते थे। अंकिता के चैट से वीआईपी गेस्ट के लिए ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के खुलासे के बाद अब एक और नई जानकारी सामने आने से हड़कंप मचा है।

रिसॉर्ट की जांच में पुलिस को अंदर एक पिंजड़ा मिला है। कहा जा रहा है कि इस पिंजड़े का इस्तेमाल जंगली जानवरों को कैद रखने के लिए किया जाता था। रिसॉर्ट में आने वाले मेहमानों को हिरण और अन्य जानवरों का मांस परोसा जाता था। इसके अलावा जानवरों की सींग से भस्म बनाया जाता था। इसे लेकर उत्तराखंड पुलिस प्रशासन के अलावा वन विभाग भी अलर्ट हो गया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...