21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति... और पर्चा दाखिल नहीं कर पाए अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष पद...

… और पर्चा दाखिल नहीं कर पाए अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गहराया सस्पेंस

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रखी गई है। इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज दिल्ली आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान के ताजा सियासी संकट पर 10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सबकुछ ठीक करने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। दोपहर से इंतजार हो रहा था। पहले 12 बजे, 6-7 बजे फिर 8 बजे का समय बताया गया लेकिन 8 बजे के बाद भी गहलोत की सोनिया से मुलाकात नहीं हो पाई है। इससे एक चीज साफ है कि अशोक गहलोत आज नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। जी हां, पहले गहलोत खेमे की तरफ से ऐसा कहा जा रहा था कि सीएम 28 सितंबर यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्चा भर देंगे। गहलोत की कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात में देरी सब कुछ ठीक न होने की तरफ इशारा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

सोनिया गांधी से रात 8 बजे मिलने वाले थे गहलोत
राजनीतिक हलके में सुबह से चर्चा थी कि राजस्थान में उठे सियासी तूफान को शांत करने अशोक गहलोत आज दिल्ली में होंगे। यहां कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगे। लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। सीएम गहलोत से सोनिया की मुलाकात का समय तीन दफे बदला जा चुका है। पहले जहां दोनों की मुलाकात 3 बजे होनी थी उसे बढ़ाकर 5 बजे किया गया। इसके बाद 5 बजे वाले टाइम को भी बदल कर 6 बजे किया गया। 8 बजे के बाद भी मुलाकात नहीं हो पाई। अगर दोनों की मुलाकात आज होती है तो भी अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा नहीं भर पाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान संकट के बाद कांग्रेस आलाकमान ही अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने पर फैसला लेगा। उनकी मंजूरी के बिना गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर भी संशय है। कहा यह भी जा रहा है कि CWC के सदस्य राजस्थान में मचे सियासी उथल-पुथल को लेकर गहलोत से नाराज हैं।

गहलोत के 3 वफादारों पर एक्शन
गहलोत का दिल्ली दौरा कांग्रेस द्वारा उनके तीन वफादार नेताओं शांति धारीवाल और महेश जोशी, और धर्मेंद्र राठौड को उनके गंभीर अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के एक दिन बाद हो रहा है। कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार रात को मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी और पार्टी के नेता धर्मेंद्र राठौड़ को उनकी घोर अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे 10 दिन के भीतर यह बताने के लिए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने गए पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी माकन ने सोमवार को कहा था कि गहलोत के समर्थक विधायकों की ओर से विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है।

जानकार सूत्रों के अनुसार हालांकि, पार्टी के शीर्ष पद के लिए गहलोत का नाम अभी पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। समझा जाता है कि गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ए के एंटनी और सुशील कुमार शिंदे को परामर्श के लिए दिल्ली बुलाया था। इस बात की भी संभावना है कि नए पर्यवेक्षक राजस्थान भेजे जा सकते हैं और शिंदे उनमें से एक हो सकते हैं। गांधी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मामले को सुलझाने पर विचार कर रही है।

मंगलवार को गहलोत के घर मीटिंग, उधर आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट
राजस्थान के पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को सौंपी थी। वहीं सीएम अशोक गहलोत के घर 15 मंत्रियों ने बैठक की थी। समझा जाता है कि उन्होंने उन्हें ताजा घटनाक्रम से अवगत कराया है। आपको बता दें कि अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के आवास पर सोमवार को मुलाकात की थी। लंबी चली इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी विधायकों से वन टू वन बात करने और इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

अध्यक्ष पद के लिए सामने आए हैं ये नाम भी देख लीजिए
जहां पहले कहा जा रहा था कि गांधी परिवार के साफ इंकार करने के बाद मुकाबला गहलोत और थरूर के बीच होगा। वहीं राजस्थान में सीएम पद को लेकर आए राजनीतिक संकट के बाद गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय आ गया। दूसरी ओर इस पद के लिए और भी नाम चर्चा में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भी इस पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार मालूम पड़ रहे हैं। खबर मिली है कि दिग्गी राजा भारत जोड़ो यात्रा से लौटकर आज रात दिल्ली आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह 30 सितंबर को पर्चा दाखिल कर देंगे। वहीं शशि थरूर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह 30 को ही नॉमिनेशन फाइल करेंगे। दिग्विजय सिंह के अलावा मलिल्कार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, पवन बंसल, अंबिका सोनी, एके एंटनी के भी नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...