15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलबुमराह फिर हुए चोटिल, टी-20 वर्ल्डकप से पहले बढ़ गई टीम इंडिया...

बुमराह फिर हुए चोटिल, टी-20 वर्ल्डकप से पहले बढ़ गई टीम इंडिया की टेंशन!

Published on

नई दिल्ली,

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तिरुवनन्तपुरम में टी-20 सीरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बॉलिंग का फैसला लिया है, लेकिन टॉस के वक्त टीम इंडिया को एक ऐसी खबर मिली जो टी-20 वर्ल्डकप से पहले काफी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं. भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वह यह मैच नहीं खेल पाए.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त जानकारी दी की, जसप्रीत बुमराह को कुछ दिक्कत है इस वजह से वह ये मैच नहीं खेल पा रहे हैं. इसके बाद बीसीसीआई द्वारा जसप्रीत बुमराह को लेकर अहम अपडेट भी दिया गया. बीसीसीआई द्वारा ट्वीट कर यह अपडेट दिया गया है कि जसप्रीत बुमराह के बैक में दर्द हुआ है, जिसकी वजह से वह पहला टी-20 मैच नहीं खेल पाए हैं. मंगलवार को प्रैक्टिस में जसप्रीत बुमराह को कमर में दर्द हुआ था, जिसकी वजह से वह प्लेइंग-11 में वह नहीं चुने गए हैं.

हाल ही में चोट से उबरे थे जसप्रीत बुमराह
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह कुछ वक्त पहले ही टीम इंडिया में वापस आए थे, उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में दो मैच खेले थे. लेकिन इन दो मैच में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा था, इस बीच उन्हें अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी है. इस वजह से वह इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं.

जसप्रीत बुमराह का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्डकप में टेंशन बढ़ा सकता है. भारत को कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना है. लेकिन उससे पहले जसप्रीत बुमराह का इस तरह बार-बार चोटिल होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है.

Latest articles

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...