19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलभारत ने पहले ही मैच में अफ्रीका को धोया, SKY और राहुल...

भारत ने पहले ही मैच में अफ्रीका को धोया, SKY और राहुल ने ठोकी फिफ्टी

Published on

तिरुवनंतपुरम

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार और केएल राहुल के दमदार अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 20 गेंद शेष रहते ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार ने 50 और केएल राहुल ने 51 रन बनाए।

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में ही भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। विराट कोहली भी 9 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई।

इससे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 106 रन पर रोक दिया। पीठ की समस्या के एक बार फिर उभरने के बाद जसप्रीत बुमराह मैच से बाहर हो गए, जिसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप (32 रन पर तीन विकेट) और चाहर (24 रन पर दो विकेट) ने गेंद को दोनों तरफ मूव कराके बल्लेबाजों को परेशान किया। इन दोनों गेंदबाजों ने सतह से मिल रहे उछाल और हवा में स्विंग का पूरा फायदा उठाकर गेंद को दोनों ओर मूव कराया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच की शुरुआती 15 गेंद में ही बैकफुट पर आ गई और टीम कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसका स्कोर नौ रन पर पांच विकेट हो गया। चाहर ने सबसे पहले आउटस्विंग के जाल में तेम्बा बावुमा (00) को फंसाया और फिर उन्हें स्विंग होकर अंदर आती गेंद पर बोल्ड कर दिया।

अर्शदीप ने बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (01) से गेंद को दूर ले जाते हुए शुरुआत की और यह बल्लेबाज तेज प्रहार करने की कोशिश में गेंद को विकेटों पर खेल गया। बाएं हाथ के एक अन्य बल्लेबाज रिली रोसेसु (00) भी अपने से दूर जाती अर्शदीप की इनस्विंग पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। हालांकि जिस गेंद को लंबे समय तक याद रखा जाएगा वह अर्शदीप ने डेविड मिलर (00) को डाली। मिलर आउटस्विंग की उम्मीद कर रहे थे और वह इसके लिए फ्रंट फुट पर आ गए लेकिन गेंदबाज ने इनस्विंग डाली और बल्लेबाज शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गया।

टी20 क्रिकेट की नई सनसनी ट्रिस्टन स्टब्स (00) भी चाहर की उछाल लेती गेंद को हवा में खेल गए और अर्शदीप ने आगे की ओर कूदते हुए उनका अच्छा कैच लपका। पांच विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए वापसी की राह काफी मुश्किल थी और उम्मीद के मुताबिक ऐसा ही हुआ। ऐडन मार्कराम (24 गेंद में 25 रन), वेन पार्नेल (37 गेंद में 24 रन) और केशव महाराज (35 गेंद में 41 रन) ने उम्दा पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मेहमान टीम हालांकि पावर प्ले के शुरुआती तीन ओवरों में मिले झटकों से कभी नहीं उबर पाई।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (चार ओवर में बिना विकेट के आठ रन) और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (चार ओवर में 16 रन पर एक विकेट) ने काफी किफायती गेंदबाजी की। हर्षल पटेल ने भी 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।

 

Latest articles

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...