15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेल'गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाना है, पैसे दे दो', स्टार क्रिकेटर...

‘गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाना है, पैसे दे दो’, स्टार क्रिकेटर ने तुरंत की मदद

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अमित मिश्रा द्वारा किए गए ट्वीट्स जमकर वायरल होते हैं और फैन्स भी इनपर खूब कमेंट करते हैं. अब अमित मिश्रा ने सुरेश रैना की तारीफ में एक ट्वीट किया, जिसपर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने अमित मिश्रा से तीन सौ रुपये भेजने की डिमांड की ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सके. खास बात यह है कि अमित मिश्रा ने उस प्रशंसक की डिमांड पूरी की और यूपीआई के जरिए 500 रुपये भेज दिए.

दरअसल बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के सेमीफाइनल के दौरान इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक शानदार फ्लाइंग कैच लिया था. उस कैच को देखकर अमित मिश्रा भी काफी प्रभावित थे और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया, ‘भाई क्या मैं आपसे टाइम मशीन उधार ले सकता हूं. जिस तरह से आपने पुराने दिनों की तरह फील्डिंग की है, उसे देखकर मैं हैरान हूं .’

इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य कुमार सिंह नाम के प्रशंसक ने अमित मिश्रा से 300 रुपये भेजने का अनुरोध किया ताकि वह अपनी गर्ल्ड फ्रेंड के साथ डेट पर जा पाए. इस यूजर ने अपनी यूपीआई आईडी भी शेयर की. फिर अमित मिश्रा ने उस प्रशंसक को 500 रुपये भेज भी दिए. भारत के पूर्व स्पिनर ने इस पेमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘डन, डेटिंग के लिए आपको शुभकामनाएं.’

39 साल के अमित मिश्रा फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं. वह आईपीएल 2022 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. पिछले साल के आईपीएल सीजन में अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लेग-स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. अमित मिश्रा ने अबतक 154 मैचों में 23.97 की औसत और 7.35 के इकोनॉमी रेट से 166 विकेट चटकाए हैं.

अमित मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट मैचों में अमित मिश्रा ने 35.72 की औसत से 76 विकेट हासिल किए है. इस दौरान उनका पारी में बेस्ट प्रदर्शन 71 रन देकर पांच विकेट रहा है. वहीं वनडे इंटरनेशनल में अमित मिश्रा के नाम पर 23.60 के एवरेज से 64 विकेट दर्ज हैं. मिश्रा ने वनडे इंटरनेशनल में दो मौको पर पांच विकेट हॉल लिए. इसके अलावा अमित मिश्रा ने टी20 इंटरनेशनल में 16 विकेट हासिल किए.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...