18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयअसुरक्षित गर्भपात से रोजाना 8 मौतें, घर में ही होते हैं 27%...

असुरक्षित गर्भपात से रोजाना 8 मौतें, घर में ही होते हैं 27% अबॉर्शन… 48% अबॉर्शन की वजह है ये

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने MTP एक्ट के भारत में अविवाहित महिलाओं को भी 24 हफ्तों तक गर्भपात का अधिकार दे दिया है. भारत के सामाजिक परिपेक्ष्य में इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है. इंडिया टुडे की डाटा इंटेलिजेंस यूनिट ने भारत में गर्भपात के आंकड़ों और ट्रेंड का विश्लेषण किया. इसमें कई चौकाने वाली जानाकारियां निकलकर सामने आईं. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों के अनुसार भारत में जितनी भी महिलाओं ने गर्भपात करवाया उनमें से लगभग आधी ने ये विकल्प इसलिए चुना क्योंकि ये अनचाहा/अवांछित गर्भ था. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों ने गर्भपात से जुड़े कई सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक कारणों का खुलासा किया है.

क्यों होता है गर्भपात
महिलाओं (आयु वर्ग 15-49) से जुड़े नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में गर्भपात की सबसे बड़ी वजह प्रेग्नेंसी का अनचाहा/अनियोजित होना है. डाटा के अनुसार 47.6 प्रतिशत गर्भपात इसलिए होता है क्योंकि ये अनप्लान्ड था. 11.03 फीसदी गर्भपात स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से होता है. 9.7 प्रतिशत अबॉर्शन की वजह आखिरी बच्चे का काफी छोटा होना है. 9.1 प्रतिशत गर्भपात दूसरी जटिलताओं की वजह से होता है. 4.1 प्रतिशत गर्भपात की वजह पति या सास की अनिच्छा है. भारत में 3.4 प्रतिशत अबॉर्शन आर्थिक कारणों से होता है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य है जहां आर्थिक कारणों की वजह से गर्भपात सबसे ज्यादा होता है. 2.1 प्रतिशत अबॉर्शन इस वजह से होता है क्योंकि गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़की थी. ये स्थिति तब है जब भारत में गर्भ में पल रहे भ्रूण का सेक्स जानना कानूनन जुर्म है. 12.7 प्रतिशत गर्भपात अन्य कारणों से होता है.

गर्भपात के असुरक्षित तरीके
भारत में गर्भपात को लेकर मेडिकल स्टैंडर्ड और सुरक्षा की कमी देखने को मिलती है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 का डाटा बताता है कि भारत में जितना गर्भपात होता है उसका लगभग 27 फीसदी घर में होता है. यानी कि महिलाएं/लड़कियां अबॉर्शन के लिए अस्पताल नहीं जाती हैं बल्कि इस मेडिकल प्रक्रिया को खुद ही कर लेती हैं. शहरों में 21.6 प्रतिश गर्भपात महिलाएं स्वयं करवा लेती हैं जबकि ग्रामीण महिलाओं के लिए ये आंकड़ा 30 फीसदी है. हालांकि भारत में आधा से अधिक लगभग 54.8 महिलाएं गर्भपात के लिए डॉक्टर के पास जाती हैं. भारत में 3.5 प्रतिशत एबॉर्शन तो दोस्त और रिश्तेदार करवा देती हैं.

असुरक्षित गर्भपात की वजह से रोजाना 8 मौतें
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2022 के अनुसार भारत में हर दिन असुरक्षित गर्भपात से जुड़े कारणों की वजह से लगभग 8 महिलाएं मौत का शिकार होती हैं. इसके अलावा असुरक्षित गर्भपात भारत में मातृ मृत्यु दर की तीसरी बड़ी वजह है. इस रिपोर्ट के अनुसार 2007 से 11 के बीच भारत में 67 फीसदी अबॉर्शन को असुरक्षित माना गया था.

दिल्ली में गर्भपात का विकल्प चुनने वाली महिलाओं का अनुपात राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से ज्यादा है. राजधानी में गर्भवती हुई 5.7 फीसदी महिलाएं गर्भपात का विकल्प चुनती हैं. जबकि राजस्थान में ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 1.3 प्रतिशत है. 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गर्भपात का विकल्प चुनने वाली महिलाओं का अनुपात राष्ट्रीय औसत 2.9 से ज्यादा है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...