10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमैं मोदी साहब का आशिक, केजरीवाल को डिनर पर बुलाने वाले ऑटो...

मैं मोदी साहब का आशिक, केजरीवाल को डिनर पर बुलाने वाले ऑटो चालक ने बदला पाला

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर सामने आया है। 12 सितंबर को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जिस ऑटो चालक के घर रात का डिनर किया था। वह अब खुद को मोदी समर्थक बता रहा है। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में ऑटो चालक विक्रम दत्तानी बीजेपी का केश और टोपी लगा पहुंचे। दत्तानी ने मीडिया के सवालों पर कहा कि वह शुरुआत से ही मोदी साहेब का समर्थक है। जब से वोट देना शुरू किया है वह अभी तक वह भाजपा को वोट देता आ रहा है। केजरीवाल को अपने घर खाने पर बुलाने पर दत्तानी ने कहा, मुझे कुछ नहीं पता। मुझे यूनियन के लोगों ने बोला था कि उन्हें खाने पर बुलाना है। तो मैंने पंजाब का वीडियो देखकर उन्हें निमंत्रण दिया। जब उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया तो फिर उन्हें लेने तो जाना ही था।

मैं भाजपा का समर्थक हूं
दत्तानी ने साफ-साफ कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित है। वह उनका आशिक है। इसी महीने के दूसरे हफ्ते में जब केजरीवाल जब अहमदाबाद के इस ऑटो चालक के घर खाना खाने गए थे तो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। केजरीवाल की सुरक्षा और प्रोटोकाल को लेकर पुलिस के अधिकारियों से बहस भी हुई थी। तब ये भी कहा गया था कि ऑटो चालक के घर खाना खाने जाने का पूरा प्लान स्क्रिप्टेड है। केजरीवाल के डिनर को स्टंट करार दिया गया था, लेकिन दो हफ्ते में अब खुद विक्रम दत्तानी ने अपने सुर बदल लिए हैं। उनका कहना है कि वह बीजेपी के चाहक हैं और मोदी के आशिक हैं। यह पूछे जाने पर कि जब केजरीवाल उनके घर गए थे तो क्या बात हुई थी? दत्तानी ने कहा कि उन्होंने मेरे घर के बारे में पूछा था। केजरीवाल के ऑटो चालक के घर खाना खाने को काफी सुर्खियां मिली थी। के के नगर में रहने वाले विक्रम दत्तानी के घर की फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं थी। केजरीवाल ने दत्तानी के घर खाना खाने के बाद कहा था कि उनकी पत्नी दिल्ली से हैं। उन्होंने उनके परिवार को दिल्ली आने पर अपने घर आने का निमंत्रण दिया है।

बदले पूरी तरह से सुर
यह पूछे जाने पर कि तब आप ऑटो में लेने गए थे, उस वक्त काफी बवाल हुआ था। सुरक्षा को लेकर और प्रोटोकाल को लेकर। तो विक्रम दत्तानी अब उसे हंगामें और बवाल का गलत बता रहे हैं। दत्तानी ने यह भी कहा कि केजरीवाल जब खाना खाकर गए, उसके बाद उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई। दत्तानी का कहना है कि वह आम आदमी पार्टी का समर्थक नहीं है। न ही उसने कोई सदस्यता ग्रहण की है। यूनियन की तरफ से जो कहा गया था वहीं किया। इससे ज्यादा उसे नहीं पता है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...