14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यथम नहीं रही खींचतान, गहलोत को देख पायलट समर्थकों ने खूब लगाए...

थम नहीं रही खींचतान, गहलोत को देख पायलट समर्थकों ने खूब लगाए नारे

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान जारी है। इस बीच सचिन पायलट के समर्थक शुक्रवार को नई दिल्ली में स्थिति AICC ऑफिस के बाहर जमा हुए। उन्होंने मांग रखी कि पायलट को या तो पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए, या फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए। इसी दौरान जैसे ही राज्य के सीएम अशोक गहलोत पार्टी दफ्तर पहुंचे, सपोर्टर्स ने पायलट के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी।

समर्थकों का कहना है कि ‘राहुल गांधी भी यंग हैं। भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। जब तक किसी युवा को टॉप पोस्ट नहीं मिलेगी, तब तक कांग्रेस को पावर नहीं मिलेगी। पायलट को जमीनी स्तर की समस्याओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के हालात के बारे में जानकारी है। हम उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते हैं।’

राजस्थान के CM पद को लेकर सोनिया लेंगी फैसला
गुरुवार को सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के राजनीतिक संकट की जानकारी दी। पायलट ने इस मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने राजस्थान की राजनीति को लेकर सोनिया गांधी के सामने सारी स्थिति रखी है और अब उन्हीं को राजस्थान के मामले में अंतिम निर्णय लेना है।

सोनिया से माफी मांग चुके हैं सीएम अशोक गहलोत
इससे पहले कल दिन में ही गहलोत ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और जो कुछ स्थिति उनके समर्थकों के कारण राजस्थान में पैदा हुई उसके लिए माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजस्थान का मुख्यमंत्री बने रहने के संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है।

नेताओं के खिलाफ टिप्पणी न करने की सख्त हिदायत
वहीं, कांग्रेस ने राजस्थान के अपने नेताओं को पार्टी के दूसरे नेताओं के खिलाफ टिप्पणी न करने की सख्त हिदायत दी है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी के दूसरे नेताओं के विरुद्ध और आंतरिक मामलों को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणियां पार्टी के हित में नहीं है, इसलिए ऐसा करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this