14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमेरे बच्चे का पिता कौन, पटना HC में रेप पीड़ित की याचिका...

मेरे बच्चे का पिता कौन, पटना HC में रेप पीड़ित की याचिका से सियासत, नौकरशाही में क्यों हड़कंप?

Published on

पटना

‘मेरा रेप हुआ था, मेरे बच्चे के पिता IAS हैं या पूर्व विधायक, DNA जांच कर पता लगाया जाए ताकि बच्चे को पिता का नाम मिल सके।’ इस बाबत पटना हाईकोर्ट की एक महिला वकील ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि उनके बेटे का जन्म 25 दिसंबर 2018 को हुआ था। उससे पहले एक आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक ने कई बार रेप किया। वो चाहती है कि दोनों का DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया जाए ताकि बच्चे को पिता नाम मिल सके।

बिहार की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप
पटना हाईकोर्ट के सामने डीएनए टेस्ट से जुड़ा पेंचीदा कानूनी मामला आया है। अगर उच्च न्यायालय ने नोटिस लिया तो बिहार की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में तहलका मच जाएगा। महिला वकील राजनीति में एक्टिव रहीं हैं। उन्होंने एक सीनियर आईएएस अधिकारी और सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व विधायक की डीएनए टेस्ट कराने की मांग किया है। महिला के मुताबिक उसका कई बार रेप किया गया, जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। वो डीएनए टेस्ट के जरिए जानना चाहती है कि उसके चार साल के बच्चे का पिता कौन है?

‘पूर्व MLA और IAS ने बार-बार रेप किया’
याचिका में महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक और आईएएस अधिकारी ने उसके साथ काफी दिनों तक रेप किया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। चार साल पहले एक बच्चे जन्म दिया। बच्चे का पिता कौन है, ये जानने के लिए पटना हाईकोर्ट दोनों का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश जारी करे। बच्चे की मां की ओर से अधिवक्ता रंजन कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट में आपराधिक रिट याचिका दायर की है। अर्जी में बच्चे के पिता के बारे में जांच कराने का निर्देश देने की मांग पटना हाईकोर्ट से की गई। एनबीटी ऑनलाइन के पास आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक का नाम भी है। फिलहाल उसे जाहिर नहीं किया जा रहा। पटना हाईकोर्ट से अगर नोटिस जारी होता है तो नाम का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

‘पहले पूर्व MLA फिर IAS ने बनाया संबंध’
महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि उसे राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाने का झांसा देकर पूर्व विधायक ने बलात्कार किया। बाद में पूर्व विधायक के साथ राज्य के एक आईएएस अधिकारी ने भी उसके साथ रेप किया। बलात्कार का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार संबंध बनाया गया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। चार साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया। अर्जी में ये भी बताया गया है कि उसके पूछने पर पूर्व विधायक ने बच्चे का पिता होने से इंकार कर दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि उसने बहुत पहले नसबंदी करा ली है। जबकि आईएएस अधिकारी को जैसे ही पता चला कि मैं गर्भवती हूं तो उसने बात करना बंद कर दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...