13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यशर्मनाक: यूपी से भटकर पहुंची बिहार, पुलिसवाले समेत कई लोगों ने किया...

शर्मनाक: यूपी से भटकर पहुंची बिहार, पुलिसवाले समेत कई लोगों ने किया गैंगरेप, फिर बेच दिया 50 हजार रुपयों में

Published on

पटना/मधुबनी

मधुबनी जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे बेचने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला दलाल को 50,000 रुपये में बेचने से पहले, पुलिस कर्मियों समेत कई लोगों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। घटना का खुलासा गुरुवार की रात तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की टीम ने सोनी देवी नाम की महिला दलाल की कैद से बच्ची को छुड़ाया और मामले का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सोनी देवी, जयनगर स्थित अशोक मार्केट के नाइट गार्ड अर्जुन यादव और एक इलेक्ट्रीशियन साजन कुमार के रूप में हुई है। एक आचार्य, एक पुलिस ड्राइवर, और जयनगर थाने का चौकीदार रामजीवन पासवान फरार है।

एक महीने पहले भटक कर पहुंच गई थी यूपी से बिहार
पीड़िता एक माह पूर्व अपने गृह नगर मऊ से भटक कर मधुबनी जिले के जयनगर कस्बे पहुंची थी। अशोक बाजार में घूमते हुए उसने अर्जुन यादव की मदद मांगी जो उसे सुनसान जगह पर ले गया। उसने अपने अन्य तीन दोस्तों को भी बुलाया और उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और एक कमरे में बंदी बना लिया। उन्होंने उसका बार-बार रेप किया और दूसरों को भी इसके लिए बुला लिया।

यूपी पुलिस की टीम ने लड़की को छुड़ाया
पीड़िता के घर से गायब होने पर मऊ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सूचना के आधार पर मऊ पुलिस की एक टीम मधुबनी के जयनगर कस्बे में पहुंची और सोनी देवी के घर पर छापेमारी की, जहां पीड़िता मिली। पुलिस टीम ने तुरंत उसे छुड़ाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। जयनगर थाने के एसएचओ संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। जयनगर एसडीपीओ ने कहा कि ‘मऊ पुलिस ने एक महिला दलाल के घर पर छापा मारा। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। हमारे पास कुछ आरोपियों के नाम हैं जो जांच के दौरान आए।’उन्होंने कहा कि अभी छापेमारी चल रही है, फरार आरोपियों को भी दबोचकर जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...