12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यहेल्प-हेल्प...कमरे में चिल्ला रही थी अंकिता भंडारी, चश्मदीद ने बयां किया आंखों...

हेल्प-हेल्प…कमरे में चिल्ला रही थी अंकिता भंडारी, चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा हाल

Published on

ऋषिकेश

रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड का चश्मदीद गवाह सामने आ गया है। उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। चश्मदीद ने बताया कि उस रात क्या हुआ था। उसने बताया कि मैम (अंकिता भंडारी) रो रही थी और अंकित बहुत गुस्से में था, वो कह रहा था गेस्ट आए हुए हैं। उसने बताया मेरा भाई जैसे कमरे में आया तो मैम (अंकिता भंडारी) फोन पर चिल्ला रही थी, मेरी हेल्प करो…मेरी हेल्प करो। वैसे रोज जब मैं आता था तो अंकित सर बैठने के लिए कहते थे, लेकिन उस दिन कमरे से जाने के लिए कह दिया। मुझे कुछ सही नहीं लगा। अंकित सर कमरे में घुसे और अंकिता भंडारी के साथ नाचने लगे। अंकित ने अंकिता भंडारी को कमरे से बाहर निकाला और सौरभ की बाइक पर बैठाया। इस दौरान मैम (अंकिता भंडारी) रो रही थी। सभी लोग रात साढ़े आठ बजे रिजॉर्ट से निकले। उसके बाद मैम (अंकिता भंडारी) का फोन नहीं लगा, हम लोगों ने काफी कोशिश की।

अंकिता हत्याकांड के बाद एसआईटी की टीम ने चीला शक्ति नहर में गिरे पुलकित आर्य के मोबाइल फोन को खोजने के लिए हाईटेक्निक टेकनालॉजी का इस्तेमाल किया। इस दौरान सेंसर तकनीकी का इस्तेमाल कर नहर में गिरे मोबाइल की लोकेशन खोजी गई।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी की टीम सबूतों को चुन-चुन कर न सिर्फ जुटाने में लगी है, बल्कि आधुनिक तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर साक्ष्यों को जुटाने मे लगी है। एसआईटी ने हत्याकांड में साइबर एक्सपर्ट की टीम को भी लगाया है, जो घटनास्थल पर वारदात के वक्त एक्टिव मोबाइल आईडी को स्कैन कर रही है। एसआईटी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, क्या वाकई घटना के वक्त मौके पर अंकिता समेत चार ही लोग थे। शनिवार को घटनास्थल पर साइबर एक्सपर्ट की टीम सेल टावर आईडी स्कैनर के साथ मौके पर नजर आई। इस दौरान टीम वारदात के दिन एक्टिव मोबाइल की जानकारियां ट्रेस करती दिखी।

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...