12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 8वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर...

राजस्थान: 8वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

Published on

जयपुर,

राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों ने 16 वर्षीय पीड़िता से गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना लिया. फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी भी वसूल की गई. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसे ब्लैकमेल कर आरोपियों ने 50 हजार रुपये की वसूली की. सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने Pocso एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जिले की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की निजी तस्वीरें प्राप्त कीं और उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर उसने 50,000 रुपये नहीं दिए तो वो तस्वीरें को वायरल कर देंगे. बाद में पीड़िता को बुलाकर मामले के मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. घटना के बाद बुधवार को नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

प्राइवेट तस्वीरों की धमकी देकर गैंगरेप किया
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने भाई ने बताया, साहिल के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आरोपी ने 31 दिसंबर, 2021 को उसकी बहन को पास की एक जगह पर बुलाया और कहा कि उसके पास की उसकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें हैं. अगर वह नहीं आती है, तो वो इन्हें वायरल कर देगा. आठवीं कक्षा की छात्रा जब मौके पर पहुंची तो वहां पर आठ लोग मौजूद थे. जिन्होंने युवती के कपड़े उतार दिए, उसका यौन शोषण किया. साथ ही इस सबकी वीडियो बना ली.

अधिक पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल किया
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता से पैसे भी वसूलना शुरू कर दिया और धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया. इस साल अप्रैल से जून के बीच आरोपी ने पीड़िता से 50 हजार रुपये वसूले. लेकिन जब वह और अधिक पैसे देने में विफल रही, तो आरोपी ने कथित तौर पर स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप पर वीडियो वायरल कर दिया.

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक अतुल आगरा ने कहा, “भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत होते हैं. मामले की आगे की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.”

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...