14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यट्रेन में पति को आया हार्ट अटैक, 'सावित्री' बन पत्नी खींच लाई...

ट्रेन में पति को आया हार्ट अटैक, ‘सावित्री’ बन पत्नी खींच लाई यमराज से प्राण, ऐसे बचाई जान

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पत्नी की सूझबूझ के चलते एक व्यक्ति की जान बच गई। पत्नी अपने पति को यमराज के यहां से वापस ले आई। चलती ट्रेन में आए हार्ट अटैक से एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी। पत्नी ने सीपीआर देकर पति की जान बचा ली। आरपीएफ के जवानों की सूझबूझ से व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति एक स्थिर बनी हुई है।

जवान हाथ पैरों की करते रहे मालिश, पत्नी ने दिया पति को सीपीआर
वाक्या शुक्रवार रात करीब 12 बजे का है। निज़ामुद्दीन तिरुअनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेन्नई निवासी 67 वर्षीय केशवन अपनी पत्नी दया के साथ कोच B4 में सफर कर रहे थे। चलती ट्रेन में अचानक केशवन की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना आरपीएफ को दी गई।

आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन से यात्री को बाहर निकाला। जहां जवानों ने उसकी पत्नी से सीपीआर देने को कहा और जवान ख़ुद उसके हाथ और पैरों की मालिश करने में जुट गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और जमीन पर पड़े केशवन को फर्स्ट एड देना शुरू किया।

पति को दी मुंह से सांस
प्लेटफॉर्म पर जुटी भीड़ को देख आरपीएफ के सिपाही अशोक कुमार और निरंजन सिंह पहुंच गए। सिपाही अशोक कुमार यात्री की हालत देख तुरंत स्थिति को समझ गए। उनके कहने पर दया ने अपने पति को मुंह से सांस दी। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यात्री को खोसा आया और आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस की सहायता से मरीज को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this