12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'मैंने ही अंकिता के परिवार को जानकारी दी थी', पटवारी वैभव की...

‘मैंने ही अंकिता के परिवार को जानकारी दी थी’, पटवारी वैभव की आई सफाई

Published on

हरिद्वार,

उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस में लापरवाही और छुट्टी पर चले जाने के आरोपों के बीच पटवारी वैभव प्रताप पहली बार सामने आये और आज तक से उन्होंने खास बातचीत करते हुए खुद को बेकसूर बताया है. अंकिता हत्याकांड के बाद विवादों में आए पटवारी वैभव प्रताप ने पहली बार अपनी सफाई दी है.अंकिता भंडारी की हत्या के बाद से कहा जा रहा था कि पटवारी वैभव प्रताप को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बाद में ये महज अफवाह निकली. इस बीच वैभव प्रताप ने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं.

वैभव प्रताप ने कहा, ‘मैंने अपना काम सही तरीके से किया, 24 घंटे पहले एफआईआर नहीं लिखी जा सकती थी. सबसे पहले मैंने ही अंकिता के परिजनों को घटना की सूचना दी थी. इसके साथी ही वैभव प्रताप ने कहा, ‘मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, मुझे कहां आना है वो बता दिया जाए.’

अंकिता हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद वैभव प्रताप ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले भी मुझे सजा देना चाहते हैं तो मुझे बता दें की मुझे क्या करना है लेकिन उससे पहले एक बार मेरी बात सुन लें.’वहीं अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य से संबंधों को लेकर वैभव प्रताप ने कहा, ‘पुलकित से मेरा कोई लेना देना नहीं है, जिस रिजॉर्ट में यह घटना हुई है वो कई साल पहले बना था.’

वैभव प्रताप ने साथ ही ये भी साफ किया कि मैं छुट्टी पर नहीं गया था. बता दें कि अंकिता हत्याकांड मामले में जांच के दौरान सामने आया था कि जिस रात अंकिता की हत्या हुई थी उसके अगले दिन सुबह मुख्य आरोपी पुलकित आर्य जाकर पटवारी वैभव प्रताप से मिला था.शुक्रवार को यह अफवाह भी फैली की वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन यह सूचना गलत निकली.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...