9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर- ट्रॉली तालाब में पलटी 26 की...

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर- ट्रॉली तालाब में पलटी 26 की मौत, बच्‍चे-महिलाएं शामिल

Published on

कानपुर

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के पास बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर- ट्रॉली में सवार करीब 26 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। जिसमें करीब 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 की मौत की सूचना है। कई घायलों की हालत गंभीर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में 11 महिलाएं और 11 बच्‍चे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर खेद जताते हुए मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सांत्‍वना राशि का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सांत्‍वना राशि का ऐलान किया है।एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर राहत कार्य में जुटा। घायलों को पीएचसी और कानपुर के अस्‍पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। मुंडन करा कर लौटने के दौरान भदेउना गांव के सामने पानी भरे खड्ड में ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। बच्चे, माता और पिता तीनों की मौत के साथ कई रिश्तेदार व ग्रामीणों के मरने से परिवारों में दुखों का पहाड़ टूटा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को मौक़े पर जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। पहली नजर में सामने आया है कि ट्रैक्‍टर का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। जहां ट्रैक्‍टर-ट्रॉली पलटी वहां पानी भरा हुआ। इस वजह से ट्रॉली में सवार अधिकांश लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश है।

प्रशासन ने जारी की मृतकों की सूची
1- मिथलेश 50वर्ष – पति रामसजीवन ।
2- केशकली पति देशराज ।
3- किरन &/.पिता शिवनारायण।
4- – पारुल पिता रामाधर ।।
5- अंजली W/O रामसजीवन
6 – रामजानकी &/.छिद्दू
7 – लीलावती पति रामदुलारे
8 – गुड़िया पति संजय
9 – तारा देवी पति टिल्लू
10 – अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह
11 – सान्वी पिता कल्लू
12- शिवम पिता कल्लू
13 – नेहा पिता सुंदरलाल
14 – मनिसा पिता रामदुलारे
15- ऊसा पति ब्रजलाल
16- गीता सिंह पति शंकर सिंह
17 – रोहित पिता रालदुलारे
18- रवी पिता शिवराम
19 – जयदेवी पति शिवराम
20 – मायावती पति रामबाबू
22 सुनीता पिता प्रहलाद
23 – सिवानी पिता स्व रामखिलावन
24 – फूलमती पति स्व सियाराम
25 – रानी पति रामशंकर

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...