9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकानुपर हादसा: शराब के शौक ने उजाड़ी कई जिंदगियां, एक लापरवाही में...

कानुपर हादसा: शराब के शौक ने उजाड़ी कई जिंदगियां, एक लापरवाही में चली गई 27 की जान

Published on

कानपुर

कानपुर हादसे की खबर सुनकर हर तरफ मातम छा गया। सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक ने इस हादसे में दुख जताया है। शराब के शौक के चलते ट्रैक्टर चालक ने 27 लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर डाला। नशे में होने के चलते चालक ने अपना होश खो दिया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी और 22 लोग तो मौके पर ही काल के गाल में समा गए, जबकि पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किए।

मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी मुंडन से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर राजू निषाद खुद चला रहा था। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा। वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है।

35 से 40 लोग थे ट्रॉली में सवार
कानपुर हादसे में 27 लोगों की मौत की खबर सुनकर हर तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कराया तो एक के बाद एक शव निकलने शुरू हो गए। मौके से करीब 22 लोगों के शवों को पुलिस ने निकाला, जबकि कई घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पांच और श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

डूबने और दम घुटने से गई जान
जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार जिन 27 लोगों की मौत हुई है उन सभी की पानी में डूबने और दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि ट्रॉली तालाब में गिर जाने से कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए थे और कई श्रद्धालु पानी में डूब गए, जिन्हें तैरना नहीं आता था। ट्रॉली के नीचे दबने से ऑक्सीन की मात्रा कम हो गई और दम घुट गया। जब तक राहत बचाव कार्य शुरू किया गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

मृतकों के परिजनों को चार लाख व घायलों को 50 हजार
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...