9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यतम‍िलनाडु में 4 साल की KG की छात्रा के साथ दरिंदगी, स्कूल...

तम‍िलनाडु में 4 साल की KG की छात्रा के साथ दरिंदगी, स्कूल वैन हेल्पर गिरफ्तार

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नै में दर‍िंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्कूल वैन में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले 35 साल के व्यक्ति ने 4 साल की मासूम बच्‍ची के साथ रेप क‍िया। पुल‍िस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब चेन्नै के एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाली पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके अलावा छात्रा ने स्कूल वैन में जाने से इनकार कर दिया। उसे एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां पर डॉक्‍टर ने सनसनीखेल खुलासा क‍िया। डॉक्‍टर ने बच्‍ची के माता-पिता को बताया क‍ि उसका(बच्‍ची) यौन शोषण किया गया है।

20 स‍ितंबर को क‍िया था यौन शोषण
डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और स्कूल की प्रधानाध्यापिका को इसकी सूचना दी। जब शिक्षकों ने बच्‍ची से बात की तो उन्हें पता चला कि 20 सितंबर को वैन के हेल्‍पर ने उसका यौन शोषण किया था।

रेप के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार
उधर, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने एक ‘पत्रकार’ को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी नदीम अहमद गनी ने मदद मांगने वाले लोगों के लिए बनाये गए अपने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये पीड़िता को बहला-फुसलाया और धोखे से उसे नशीला पदार्थ देकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा क‍ि श्रीनगर पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर एक तथाकथित पत्रकार नदीम अहमद गनी उर्फ नदीम नाडु (निवासी काजीबाग, अनंतनाग) को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और इसका इस्तेमाल उसे कई बार यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के वास्ते किया। प्रवक्ता ने कहा क‍ि आरोपी ने ब्लैकमेल करके उसके सोने के गहने भी ले लिये। इस अपराध के समय युवती मध्य कश्मीर के एक संस्थान की छात्रा थी। महिला थाना श्रीनगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...