9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यतलवार लेकर बैंक में घुसे 6 बदमाश, 2 लाख लूटकर भागने लगे,...

तलवार लेकर बैंक में घुसे 6 बदमाश, 2 लाख लूटकर भागने लगे, तभी…

Published on

नांदेड़,

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने कृषि सहकारिता बैंक में 2 लाख की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों की होशियारी से एक बदमाश को पकड़ लिया गया. जिसे गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. लूटपाट की ये पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसे खंगाल कर पुलिस बाकी बदमाशों का पता लगा रही है.

मामला उमरी तहसील के सिंधी गांव का है. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर को 6 लोग तलवार लेकर अचानक से बैंक के अंदर घुसे. इससे पहले कि बैंक कर्मचारी कुछ समझ पाते, उन्होंने तलवार दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिये. फिर वहां से दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए.

बैंक में डकैती की घटना का पता लगते ही गांव वालों ने बदमाशों का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर गांव वालों ने एक बदमाश को पकड़ लिया. लेकिन बाकी बदमाश जैसे तैसे वहां से भाग निकले. गांव वालों ने जमकर आरोपी की पिटाई की. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

उमरी पुलिस थाने के PI मोहन भोसले ने बताया कि कांग्रेस के नेता मारोतराव कवडे इस कृषि सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं. बैंक में शनिवार को 6 बदमाशों ने 2 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों ने पीछा करके एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बैंक में लगे सीटीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

इससे पहले पिंपरी चिंचवड में कुछ लुटेरे एक एटीएम को लूटने पहुंचे थे. लेकिन उनके मंसूबों पर तब पानी फिर गया, जब एटीएम मशीन में आग लग गई और उन्हें एक भी नोट हाथ नहीं लग पाया. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए.

गैस कटर से काट रहे थे मशीन
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुडलवाडी में चिखाली रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने एटीएम को लूट का प्रयास किया. सबसे पहले अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक पेंट स्प्रे किया. उसके बाद उन लोगों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया. इसी दौरान एटीएम मशीन ने आग पकड़ ली और उसमें रखा सारा कैश जलकर स्वाहा हो गया. मशीन में 3.98 लाख रुपये की नकदी थी.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...