9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यसंतरे की पेटी में निकला 1476 करोड़ का ड्रग्स, नवी मुंबई में...

संतरे की पेटी में निकला 1476 करोड़ का ड्रग्स, नवी मुंबई में DRI की रेड, इंपोर्टर गिरफ्तार

Published on

मुंबई

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई से 1,476 करोड़ रुपये मूल्य के ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ और कोकीन (Cocaine) जब्त किए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक मादक पदार्थों को आयातित संतरे की पेटियों में छिपा कर रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वाशी इलाके में हाई ग्रेड 198 किलोग्राम ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जब्त किए गए। डीआरआई (DRI) की मुंबई यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कोल्ड स्टोरेज में रखे फलों की खेप में प्रतिबंधित ड्रग्स भी हैं। डीआरआई की टीम ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आयातित ‘वेलेंसिया ऑरेंज’ ले जा रहे एक ट्रक को शुक्रवार शाम को वाशी इलाके में रोका और छिपाए गए मादक पदार्थ बरामद किये। कोल्ड स्टोरेज में रखे फलों की खेप की ढुलाई ट्रक से की जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि आयातक (इंपोर्टर) को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर 5 करोड़ की कोकीन जब्त
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बीते 29 सितंबर को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 490 ग्राम कोकीन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.9 करोड़ रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग के अफसरों की मानें तो यह कोकीन सैंडल के अंदर छिपाकर लाया गया था। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कस्टम विभाग ने इस कोकीन को जिस महिला के पास से बरामद किया है। वह इसे केन्या से लेकर आई थी लेकिन वह मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाई। महिला ने कोकीन को सैंडल के नीचे एक कैविटी बनाकर छुपा कर रखा था। यह कोकीन फाइन क्वालिटी की बताई जा रही है।

ड्रग्स बरामदगी का यह पहला मामला नहीं
मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बरामदगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कस्टम विभाग और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ऐसे कई नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो अलग-अलग तरीके से ड्रग्स की स्मगलिंग करते थे। अक्सर यह पाया जाता है कि ड्रग्स को स्मगलर कभी चप्पल या जूते की सोल में कैविटी बनाकर उसे तस्करी करते हैं। या फिर कभी लगेज में भी कैविटी बनाकर तस्करी को अंजाम दिया जाता है। हालांकि ड्रग तस्कर कस्टम जांच एजेंसियों की पैनी नजरों से बच नहीं पाते और गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...