12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यलॉरेंस का करीबी गैंगस्टर टीनू चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार, मूसेवाला...

लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर टीनू चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार, मूसेवाला केस में होनी थी पूछताछ

Published on

चंडीगढ़,

गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू शनिवार रात चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. टीनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा था और पुलिस उससे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेकर जा रही थी. गैंगस्टर दीपक इस समय कपूरथला जेल में बंद चल रहा था. फिलहाल, अब उसकी तलाश जोरों से की जा रही है.

पंजाब पुलिस के मुताबिक, मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में गैंगस्टर दीपक टीनू को लेकर मानसा जा रहे थे, तभी मौका देखकर वह फरार हो गया. घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है. टीनू 2017 से जेल में बंद था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा रहा है. पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी. उससे घटना से जुड़ी जानकारियां ली जानी थीं. इसी बीच, वह मौका पाकर भाग निकला. आरोपी इस समय प्रोडक्शन वारंट पर था.

हत्या से दो दिन पहले लॉरेंस और टीनू के बीच हुई बातचीत
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई का साथी दीपक टीनू मानसा के सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार हुआ है. मानसा पुलिस उसे कपूरथला जेल से रिमांड पर लेकर आई थी. मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था.

गैंगस्टर दीपक पर 34 से ज्यादा केस
दीपक के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में करीब 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप हैं. यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि टीनू पहले भी पुलिस को चार बार चकमा दे चुका है.

2017 में अस्पताल से भाग निकला था
बताया गया है कि टीनू जब अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद था, तब 17 जून 2017 को उसे मेडिकल चेकअप के लिए पंचकूला लाया गया था. यहां वह संपत नेहरा और उसके सहयोगी की मदद से सिविल अस्पताल से एक सिपाही की आंखों में मिर्ची स्प्रे फेंक कर भाग निकला था. हालांकि, दिसंबर 2017 में उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था.

हरियाणा का रहने वाला है दीपक
दीपक टीनू हिसार के नारनौंद का रहने वाला है और कई बार पुलिस की नींद उड़ाने के लिए चर्चित है. उसने सबसे पहले नई दिल्ली में गोलीबारी के दौरान मोहाली पुलिस को नींद उड़ाई थी. फिर हरियाणा के एक गांव में, बाद में पंचकूला में और अब मानसा में पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दीपक अक्सर हत्या के वीडियो दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर की तलाश की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this