9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउद्धव को सीएम शिंदे का एक और झटका, वर्ली में शिवसेना के...

उद्धव को सीएम शिंदे का एक और झटका, वर्ली में शिवसेना के तीन हजार कार्यकर्ताओं ने बदला पाला

Published on

मुंबई

महाराष्ट्रके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक झटका देते रहे हैं। इसी कड़ी में अब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को एक और बड़ी चोट दी है। दरअसल मुंबई के वर्ली इलाके से तकरीबन तीन से चार हजार शिवसैनिकों ने दशहरा रैली के पहले उद्धव ठाकरे को छोड़ एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बता दें कि आदित्य ठाकरे इसी वर्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बावजूद इसके इतनी भारी तादाद में कार्यकर्ताओं का शिंदे गुट में शामिल होना उद्धव ठाकरे के लिए एक बुरा संकेत माना जा रहा है।

जिस इलाके से इतनी भारी तादाद में कार्यकर्ताओं का शिंदे कोर्ट में पलायन हुआ है। उसे उद्धव ठाकरे और शिवसेना का गढ़ माना जाता है। यहीं से ठाकरे परिवार के आदित्य ठाकरे पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्ली इलाके में अब तक एकनाथ शिंदे गुट की ताकत न के बराबर मानी जाती थी। लेकिन इन लोगों के शिंदे गुट में शामिल होने से उद्धव और आदित्य ठाकरे के वर्ली के किले में सेंध लगने की पूरी संभावना है।

एकनाथ शिंदे की हिंदू गर्व गर्जना’ यात्रा
उद्धव सेना से अलग हुई शिंदे सेना हर मोड़ पर मोर्चा के लिए मैदान में कूद पड़ी है। एक तरफ पार्टी सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय चुनाव आयोग से उद्धव सेना से लड़ रही है, तो दूसरी ओर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ‘हिंदू गर्व गर्जना’ यात्रा निकाल रही है। अब तक की यात्रा को बेहद सफल करार देते हुए शिंदे सेना के विधायक दिलीप लांडे ने दावा किया कि इसका फायदा दशहरा रैली में सभी को दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों को हम लोग ही आगे लेकर जाएंगे। मुंबई, ठाणे, रायगढ, पुणे, नासिक, औरंगाबाद सहित राज्यभर में शिंदे के विधायक व पदाधिकारियों ने हिंदू गर्व गर्जना यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुंबई उपनगर में यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी उद्योग मंत्री उदय सामंत को दी गई थी। घाटकोपर पूर्व में निकाली यात्रा में उद्योग मंत्री सामंत ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि असली शिवसेना उनके साथ है, क्योंकि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ खड़ा है। बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे लेकर यही सेना चल रही है। कार्यक्रम में उद्धव सेना के कई सारे समर्थक शिंदे सेना में शामिल हुए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...