9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबलीराजा और राम-राम कहेंगे...महाराष्ट्र BJP के हेलो की जगह वंदे मातरम फरमान...

बलीराजा और राम-राम कहेंगे…महाराष्ट्र BJP के हेलो की जगह वंदे मातरम फरमान पर कांग्रेस का ऐलान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ने एक जीआर जारी कर सरकारी कर्मचारियों से फोन पर हेलो के बजाय वंदे मातरम बोलने की अपील की थी। उसके बाद रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर यही अपील राज्य के आम नागरिकों से की गई। महाराष्ट्र सरकार के प्रस्ताव जारी करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने जय बलीराजा और राम राम कहने का निर्देश जारी किया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी ‘वंदे मातरम’ अभिवादन के विरोध में नहीं है।

राज्य के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि वंदे मातरम का मतलब है कि हम अपनी मां को नमन कर रहे हैं। इसलिए, लोगों से हमारी अपील है कि वे हैलो के बजाय वंदे मातरम कहें। उन्होंने कहा कि अगर लोग ‘जय भीम’ या ‘जय श्री राम’ कहना चाहते हैं, या फोन कॉल का जवाब देते समय अपने माता-पिता के नाम का उल्लेख करना चाहते हैं… तो इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी अपील है कि कॉल का जवाब देते समय ‘हेलो’ कहने से बचें।

‘ब्रिटिश शासकों ने इंकलाब जिंदाबाद पर लगाया था बैन’
मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासकों ने इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, इसने कई लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और अंततः हमें स्वतंत्रता मिली। यहां तक कि महात्मा गांधी ने भी वंदे मातरम का समर्थन किया था।

‘हेलो पश्चिमी संस्कृतिक को दिखाता है’
सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी शासनादेश में कहा गया है कि हेलो की जगह वंदे मातरम बोलना अनिवार्य नहीं है। लेकिन, विभागों के प्रमुखों को अपने कर्मचारियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। क्योंकि ‘हेलो’ पश्चिमी संस्कृति को दर्शाता है और इस शब्द का कोई विशिष्ट अर्थ नहीं है, जबकि वंदे मातरम कहकर लोगों का अभिवादन करने से स्नेह की भावना उत्पन्न होगी।

‘राम-राम कहेंगे’
नाना पटोल ने कहा, ‘…… हमारा देश एक कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है जहां कृषि क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह हमारा स्टैंड है कि हम लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए अभिवादन करते हुए ‘जय बलिराजा’ (किसान की जय हो) और ‘राम राम’ कहेंगे।’ पटोले ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

‘मानसिक संतुलन बिगड़ गया’
एक सवाल के जवाब में पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता को देखकर बेचैन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और वे पदयात्रा की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन यह पैदल मार्च आलोचना से बेपरवाह कश्मीर की अपनी यात्रा जारी रखेगा।’

‘बेरोजगारी समस्या’
पटोले ने दावा किया कि भाजपा के सत्तावादी शासन और अहंकार के कारण लोगों में उसके खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा, ‘देश की अर्थव्यवस्था अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और रुपया लगातार गिर रहा है। भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर सकती, बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है।’ पटोले ने दावा किया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी इस पैदल मार्च पर ध्यान देना पड़ा और दिल्ली में एक मस्जिद का दौरा किया और इमाम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ ‘दूसरे दर्जे’ के पदाधिकारी बेवजह भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...