5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedडॉलर नहीं, यह है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानें इसके मुकाबले...

डॉलर नहीं, यह है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानें इसके मुकाबले रुपये की कीमत

Published on

नई दिल्ली

रुपये की तुलना ज्यादातर डॉलर से ही होती है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर भी हुआ है। इसे लेकर आए दिन खबरें भी आती रहती हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कम हुई। जब किसी देश की करेंसी की कीमत कमजोर होती है तो उसके कई नुकसान भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा कौन सी है। वहीं इस करेंसी की तुलना में रुपये की वैल्यू कितनी है। चलिए आपको बताते हैं।

ये है दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा
अगर दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा की बात की जाए तो वो कुवैत देश की मुद्रा है। कुवैत की मुद्रा यानी कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar) दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा है। अगर इसके 1 दीनार की कीमत को देखें तो ये इस समय यानी 2 अक्टूबर 2022 को भारत के करीब 263.41 रुपये के बराबर है। इसका मतलब अगर आप 263.41 रुपये खर्च करेंगे तो आपको 1 दीनार मिल पाएगा। अगर भारतीय रुपये की तुलना में डॉलर को देखें तो ये 1 डॉलर की कीमत 81.64 रुपये के बराबर है।

इस वजह से कुवैती दीनार है सबसे ताकतवर मुद्रा
कुवैत देश की मुद्रा कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar) के सबसे ताकतवर होने की एक खास वजह है। ये वजह है कुवैत में पाया जाने वाला तेल का भंडार। इस तेल को कुवैत पूरी दुनिया में निर्यात करता है। इस वजह से कुवैती दीनार की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है।

पहले भारतीय सरकार ही जारी करती थी करेंसी
आपको जानकर आश्चर्य होगा की आज से 70-80 साल पहले कुवैत में जो करेंसी जारी होता था उसे भारतीय सरकार करती थी। यानि RBI एक समय में कुवैत की करेंसी बनाया करता था और उस करेंसी का नाम था गल्फ रुपि । यह बहुत हद तक भारतीय रूपया जैसा दिखने में था। इस गल्फ रूपी की खासियत यह थी की इसे भारत के अंदर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। हालांकि 1961 में कुवैत को ब्रिटिश सरकार से आजादी मिली थी, जिसके बाद 1963 में कुवैत पहली अरब कंट्री बन गई थी जहां पर सरकार का चुनाव हुआ था।

पहले 13 रुपये थी 1 दीनार की कीमत
साल 1960 में कुवैती सरकार ने पहली बार अपनी पहली कुवैती करेंसी को दुनिया के सामने रखा था। उस समय इसकी कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 13 रुपये पर 1 कुवैती दीनार थी। साल 1970 में कुवैती दीनार का इंटरनेशनल मार्केट में एक्सचेंज रेट फिक्स कर दिया गया था। हालांकि कुवैती दीनार आज भी फिक्स्ड रेट पर है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...