12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यतेज बारिश में जारी रहा राहुल गांधी का भाषण, बोले- हमें कोई...

तेज बारिश में जारी रहा राहुल गांधी का भाषण, बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

Published on

बेंगलुरु,

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी शासित कर्नाटक में तीन दिन हो चुके हैं. रविवार को यहां राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्रचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद शाम को उन्होंने मैसूर स्थित एपीएमसी मैदान में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान बीच में ही तेज बारिश होने लगी. हालांकि राहुल गांधी ने अपना संबोधन जारी रखा. यहां उन्होंने जमकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. इसके बाद बारिश के बीच ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की. बारिश के बीच राहुल गांधी के भाषण का वीडियो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में राहुल गांधी को बारिश के बीच रैली को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है. जिसमें वह कह रहे हैं कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है. नदी जैसी यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी. इस नदी में आपको हिंसा, नफरत नहीं दिखेगी. सिर्फ प्यार और भाईचारा दिखेगा. ये यात्रा रुकेगी नहीं. जैसे अभी देखो, बारिश आ रही है, बारिश ने अभी यात्रा को नहीं रोका. गर्मी-तूफान इस यात्रा को नहीं रोकने वाली. इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी और आरएसएस जो देश में नफरत फैला रही है, उसके खिलाफ खड़े होने का है.

वहीं राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. भारत की आवाज़ उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता.

गौरतलब है कि 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का भी तेज बारिश में रैली को संबोधित करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ये फोटो महाराष्ट्र के सतारा का था, जहां पवार रैली को संबोधिक करने पहुंचे थे. तब बारिश ने आयोजन स्थल की व्यवस्था को बिगाड़ दिया था, लेकिन तभी बारिश से बिना घबराए शरद पवार मंच पर चढ़ गए और संबोधन शुरू कर दिया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this