7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यOpinion Poll: गुजरात में वापसी करेगी BJP? जानें कांग्रेस-AAP का हाल

Opinion Poll: गुजरात में वापसी करेगी BJP? जानें कांग्रेस-AAP का हाल

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर तैयारियों में जुटी हैं. साल के अंत में राज्य में चुनाव होने हैं. इसको लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों को लुभाने में जुटे हैं. जहां बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मैदान में हैं तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रैलियां कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है. कारण, चुनाव से पहले किए गए ओपिनियन पोल में सत्तारूढ़ पार्टी को एक बार फिर बहुमत मिलती नजर आ रही है.

दरअसल, C-Voter की तरफ से किए गए ओपिनियन पोल में 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी को 47 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 32 फीसदी तो आम आदमी पार्टी को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. हालांकि इस सर्वे की मानें तो इस बार बीजेपी और कांग्रेस को वोट शेयर में नुकसान होता दिख रहा है. कारण, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 49 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन ओपिनियन पोल में इस बार बीजेपी को करीब 2 प्रतिशत वोट का नुकसान होने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को पिछली बार करीब 41 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार करीब 10 प्रतिशत वोट के नुकसान का अनुमान है.

सीटों में बीजेपी को बढ़त तो कांग्रेस को नुकासन
सीटों की बात करें तो ओपिनियन पोल में बीजेपी को इस बार बढ़त मिलने का अनुमान है. इस बार बीजेपी के खाते में 135 से 143 सीट आ सकती हैं. जबकि 2017 के चुनाव में पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं. हालांकि पोल में कांग्रेस को सीटों का नुकसान हो सकता है. अनुमान के मुताबिक पार्टी को इस बार 36 से 44 सीट मिल सकती हैं, जबकि 2017 के चुनाव में 77 सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं. आम आदमी पार्टी की बात करें तो पोल के मुताबिक 0-2 सीट मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में भी 0-2 सीट आ सकती हैं.

पीएम मोदी ने दी 29 हजार करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने राज्य के 29 हजार की लागत वाली तमाम परियोजनाओं की सौगात दी. यहां प्रधानमंत्री ने अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का भी उद्घाटन किया. जिसका आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया है.

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात को दी कई गारंटी
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को लुभाने के लिए कई गारंटी दी हैं. उन्होंने लोगों से मुफ्त बिजली, पानी समेत कई और वादे किए हैं. इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर मुफ्त शिक्षा और इलाज का भी वादा किया है.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...