7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यपंजाब पुलिस ने ISI के टेरर मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गुर्गों...

पंजाब पुलिस ने ISI के टेरर मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गुर्गों को किया अरेस्ट

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब में रूपनगर पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दोनों गुर्गे चमकौर साहिब इलाके के रहने वाले हैं. ये दोनों कनाडा में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में थे. डीजीपी ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल को कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डाला द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का करीबी है.

गिरफ्तार लोगों की पहचान मोगा के गांव चांद नवा निवासी वीजा सिंह उर्फ ​​गगन उर्फ ​​गग्गू और मोगा के गांव गंजी गुलाब सिंह वाला निवासी रंजोध सिंह उर्फ ​​ज्योति के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से .22 बोर की रिवॉल्वर और .32 बोर की पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर के गांव के पास धान के खेतों से दो मैगजीत और 60 जिंदा कारतूसों के साथ एक AK-47 असॉल्ट राइफल चार दिन पहले बरामद की थी. इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि गैंगस्टर अर्श डाला के निर्देश पर ड्रोन से यह हथियारों की खेप को खेतों में गिराया गया था. इन हथियारों को वीजा सिंह और रंजोध सिंह उठाने वाले थे.

हथियार मिलने के बाद पूरे राज्य में चलाया खुफिया अभियान
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फिरोजपुर से हथियार बरामद होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए राज्य भर में खुफिया अभियान चलाया गया. इसके बाद खुफिया इनपुट मिलने पर रूपनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चमकौर साहिब क्षेत्र से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे आतंकी अर्श डाला के निर्देश पर इन हथियारों की खेप को लेने गांव गए थे, लेकिन वहां हथियार नहीं मिले. खेत के मालिक की सूचना के बाद फिरोजपुर पुलिस ने हथियार बरामद किए थे.

हथियारों से बड़ी वारदातों को अंजाम देने की थी साजिश
डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्श डाला के निर्देश पर हथियारों की खेप ड्रोन से भेजी गई थी. इन हथियारों को उपयोग सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए होना था. रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है.

गैंगस्टर अर्श डाला के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी
मोगा के डाला गांव के मूल निवासी कनाडा स्थित अर्श डाला पंजाब से साथ विदेशों में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक कुख्यात गैंगस्टर है. वह पंजाब पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड है. पंजाब के सीमावर्ती राज्य में हुई हत्या की कई वारदातों में भी अर्श की संलिप्तता रही. इसके अलावा पाकिस्तान से आरडीएक्स, आईईडी, एके -47 और अन्य हथियारों व गोला-बारूद लाए जाने के मामले में भी उसका नाम सामने आया. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अर्श डाला को कनाडा से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा. अर्श डाला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस मई 2022 में जारी किया जा चुका है.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...