7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'IB रिपोर्ट' के हवाले से गुजरात में बनेगी आप सरकार, AK के...

‘IB रिपोर्ट’ के हवाले से गुजरात में बनेगी आप सरकार, AK के दावे पर बवाल

Published on

गांधीनगर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली हैं। उन्होंने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट’ में बताती है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो राज्य में आप की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने आप संयोजक के इस दावे को सिरे खारिज किया है।

राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘सूत्रों के मुताबिक आईबी की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आज गुजरात में विधानसभा चुनाव होते हैं तो राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आप कम अंतर से सरकार बनाएगी। हम बहुत कम सीटों के साथ बीजेपी से आगे हैं। जनता गुजरात सरकार को एक बड़ा झटका देने जा रही है।’

हालांकि, उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में आप को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वह चुनावों में प्रचंड बहुमत चाहते हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि जब से रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध हुई है, बीजेपी और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है और उनकी समूह बैठकें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी रिपोर्ट से डरी हुई है और दोनों पार्टियों के नेता आप पर एक ही भाषा में आरोप लगा रहे हैं।

केजरीवाल द्वारा पार्टी पर लगाए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली सीएम के दावे पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि केजरीवाल झूठे हैं। उनके दावे के बाद पहला सवाल यह उठता है कि आईबी की रिपोर्ट केजरीवाल तक कैसे पहुंची? अगर उनके पास यह रिपोर्ट है तो उन्होंने इस गोपनीय रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों किया? क्या आईबी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन नहीं है? केजरीवाल एक पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए।’

केजरीवाल के दावों की जांच की मांग करते हुए, दोशी ने कहा, ‘मामले की जांच होनी चाहिए और उन्हें गुजरात के लोगों से खुले तौर पर झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ केजरीवाल और कांग्रेस लंबे समय से एक-दूसरे को बीजेपी की ‘बी’ टीम बताते रहे हैं। केजरीवाल के अनुसार, बीजेपी चाहती है कि राज्य में कांग्रेस मजबूत हो, ताकि सत्ता विरोधी वोट बंट जाएं और इसलिए वह कांग्रेस को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन पार्टी नेताओं ने उन्हें कांग्रेस नहीं छोड़ने को कहा है ताकि बीजेपी और कमजोर न हो पाए।

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...