7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य... तो क्या जान बचाने को बगल के तालाब में कूदे थे...

… तो क्या जान बचाने को बगल के तालाब में कूदे थे लोग? भदोही आगजनी के बाद सर्च ऑपरेशन

Published on

भदोही

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में देर रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की घटना हो गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पूजा पंडाल के बगाल में जेनरेटर चल रहा था। अचानक जेनरेटर से निकली चिंगारी पूजा पंडाल के पर्दे को पकड़ ली। लोग इससे पहले संभलते कि बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की घटना के बाद कई लोग जान बचाने के लिए पास के ही तालाब में कूद पड़े।

इस भयावह हादसे के बाद देर रात एडीजी, डीएम और एसपी घटनास्थल पर दोबारा पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद मची भगदड़ और चीख पुकार के बीच लोग खुद को बचाने के लिए पास के ही तालाब में कूद पड़े। अधिकारियों ने अफवाह के बाद गोताखोरों को लगाकर सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। अपने घर से दुर्गापूजा देखने की बात कहकर निकले लोग जब वापस नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। एंबुलेंस से लेकर हॉस्पिटल तक लोग अपनों को खोजते रहे। भीड़ में बदहवासी की हालत में लोग परिवार के सदस्यों को तलाशते रहे।

पूजा पंडाल में मौजदू लोगों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे आरती हो रही थी। सभी मां की आरती में मस्त-मगन होकर झूम रहे थे। अचानक जेनरेटर से निकली चिंगारी पूजा पंडाल के पर्दे को पकड़ ली। लोग इससे पहले संभलते कि पूजा पंडाल के जलते हुए पर्दे लोगों के ऊपर गिरने लगे। लकड़ी की जलती हुईं बल्लियां लोगों के ऊपर गिर रही थी और लोग बस बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ, पंडाल में काफी संख्या में श्रद्धालु आरती के लिए जुटे थे। डिजिटल शो भी चल रहा था।

इसी दौरान आग लगने से भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक पूरा पंडाल राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें दूर तक देखी गई। आग लगने की वजह स्पष्‍ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि झुलसने वालों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। झुलसे सभी लोग औराई, महदेवा, घोसिया, उपरौठ, सेउर जेठपुर, उचेठा, भावीपुर, पियरोपुर गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने झुलसे हुए लोगों को ट्रैक्टर और ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

औराई के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 10 और 12 साल के दो बच्‍चे भी शामिल है। भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मृत्‍यु की पुष्टि की। घायलों की संख्‍या 64 तक पहुंच चुकी थी। 45 वर्षीय एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। 64 घायलों में से 42 को वाराणसी भेजा गया है, जबकि 18 का औराई में इलाज चल रहा है। चार मरीजों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने झुलसे लोगों को औराई सीएचसी और निजी अस्‍पतालों में भेजा गया। 40 से ज्‍यादा लोगों को हालत काफी गंभीर होने के कारण ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...