4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यराम रहीम का परिवार लंदन में बसा, अब हनीप्रीत बनी उसकी फैमिली...

राम रहीम का परिवार लंदन में बसा, अब हनीप्रीत बनी उसकी फैमिली मेंबर

Published on

चंडीगढ़

रेप और हत्या मामले में हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम का अपने परिवार से वास्ता खत्म होता जा रहा है। वहीं उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सर्वे-सर्वा बनती जा रही है। राम रहीम की फैमिली आईडी में पत्नी और मां का जिक्र नहीं है लेकिन हनीप्रीत का नाम अंकित है। राम रहीम ने हनीप्रीत को अपनी आईडी में मुख्य शिष्या और धर्म की बेटी बताया है। बताया जा रहा है कि फैमिली आईडी में राम रहीम के यूपी के बागपत आश्रम में रहने के दौरान बदलाव किए गए थे।

राम रहीम ने अपने पिता और माता के नाम वाले कॉलम में शिष्य और गद्दीनशीन शाह सतनाम सिंह महाराज अंकित करवाया है जबकि हनीप्रीत के पिता और माता के नाम वाले कॉलम में मुख्य शिष्य और धर्म की बेटी संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा दर्ज करवाया है।

राम रहीम की उम्र 54, हनीप्रीत की 41
इसके अलावा आईडी में राम रहीम ने अपनी उम्र 54 और हनीप्रीत की 41 साल बताई है। हालांकि डेरा प्रबंधन हनीप्रीत के एकाधिकार को नकारता आया है। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है और हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी डेरा अनुयायी विश्वास गुप्ता के साथ हुई थी, लेकिन विवादों के बाद विश्वास ने हनीप्रीत से तलाक ले लिया था।

राम रहीम ने अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवाया
पैरोल के दौरान बागपत आश्रम में रहते हुए राम रहीम ने अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवाया था। इसमें अपने पिता के नाम के आगे शिष्य व गद्दीनशीन शाह सतनाम जी महाराज अंकित करवाया जबकि डेरा अनुयायियों के एक धड़े की ओर से चलाए जा रहे पेज फेथ वर्सेज वर्डिक पर इस आधार कार्ड की कॉपी अपलोड की गई। इसमें यह भी दावा किया गया कि डेरा प्रमुख ने आधार कार्ड में पहले अपना पता शाह सतनाम धाम दर्ज करवाया था जिसे अब बदलकर शाह मस्तान, शाह सतनाम धाम कर दिया गया है।

2017 से जेल में बंद राम रहीम
गौरतलब है कि राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को साध्वी यौन शोष मामले में दोषी करार दिया गया और 28 अगस्त 2017 को बीस साल की सजा दी गई थी। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। इसी साल पंजाब चुनाव से पहले उसे 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा में बदलाव की स्क्रिप्ट लिखी गई थी। इसके बाद 27 जून को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रुका था। इस दौरान उसके साथ हनीप्रीत भी थी।

लंदन में जाकर बसा राम रहीम का परिवार
डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा की गद्दी को लेकर परिवार और राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बीच जंग चली। इसी जंग के चलते राम रहीम का परिवार लंदन में बस गया है जबकि मुख्यालय में उसकी मां नसीब कौर और पत्नी हरजीत सिंह रह गई हैं। राम रहीम की दोनों बेटियां अमरप्रीत, चरणप्रीत कौर और बेटा जसमीत परिवार समेत लंदन जाकर बस गए हैं।

राम रहीम ने डेरा अनुयायियों को जारी किया था पत्र
कुछ समय पहले परिवार की ओर डेरा अनुयायियों को एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि परमार्थ के लिए उनके नाम पर पैसा इकट्‌ठा किया जा रहा है। परमार्थ यानी डेरा सच्चा सौदा में जुटाया जाने वाला चंदा। परिवार ने पत्र में आग्रह किया था कि अगर कोई भी परिवार के नाम पर चंदा जुटा रहा हो तो इसकी जानकारी दी जाए।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने जेल से ही अपने अनुयायियों को भेजी नौंवी चिट्ठी में पहली बार परिवार और हनीप्रीत का जिक्र किया था। इसमें कहा गया था कि उसका परिवार उसकी आज्ञा से अब विदेश में सेटल होने जा रहा है। इसमें बताया या था कि विपासना इंसा की जगह पीआर नैन को नया चेयरपर्सन बनाया जाता है। चिट्ठी में डेरा मैनेजमेंट में भी कुछ बदलाव की बात कही गई थी। हनीप्रीत के समर्थकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...