4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यक्या है वनंत्रा रेजॉर्ट के प्रेजिडेंशियल स्वीट की कहानी? जहां VIP को...

क्या है वनंत्रा रेजॉर्ट के प्रेजिडेंशियल स्वीट की कहानी? जहां VIP को मिलता था स्पेशल ट्रीटमेंट

Published on

ऋषिकेश

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि वनंत्रा रिजॉर्ट में वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से प्रेजिडेंशियल स्वीट की व्यवस्था थी। जिसमें ठहरने वाले वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था। इस जानकारी के बाद एसआईटी मामले में वीआईपी एंगल की पड़ताल में जुटी है। आरोपियों से क्राइम सीन की पुष्टि कराकर अब आगे की जांच जारी है। दरअसल अंकिता हत्याकांड के बाद कई सुराग सामने आए हैं, उनमें वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के लिए अंकिता पर दबाव डाले जाने की भी बात सामने आई है।

एसआईटी प्रभारी डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) पी रेणुका देवी ने रविवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाने में हत्याकांड से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एसआईटी रेजॉर्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। बयान दर्ज करने के साथ उनके पास मौजूद साक्ष्यों को भी टीम ने कब्जे में ले लिया है। डीआईजी ने बताया कि जिस रात हत्या हुई, उस रात रेजॉर्ट में ज्यादा मारपीट नहीं हुई, लेकिन वहां उस रात कुछ घटना जरूर हुई है। जांच में यह सामने आया है कि रेजॉर्ट में एक प्रेजिडेंशियल स्वीट भी है। रेजॉर्ट स्टाफ उस स्वीट में रुकने वालों को ही वीआईपी बोलते हैं।

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों की सीन ऑफ क्राइम पर विजिट कराई गई। घटनास्थल के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। एक-दो मोबाइल और हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पटवारी से भी पूछताछ कर ली गई है। कुछ मुख्य गवाह हैं, जो कि सीधे तौर पर इस वारदात से जुड़े हैं, उन सबसे भी पूछताछ कर ली गई है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...