12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यSIT ने बताया रिजॉर्ट में VIP कौन... फंसने के डर से की...

SIT ने बताया रिजॉर्ट में VIP कौन… फंसने के डर से की थी अंकिता भंडारी की हत्‍या

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस में एसआईटी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के मुताबिक आरोपी पुल्कित आर्य ने सोची-समझी साजिश के तहत अंकिता की हत्या की थी। ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में चलने वाले काले कारनामों के खुलासे और अंकिता भंडारी को जानकारी होने की बात के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुल्कित को डर था कि कहीं वह अंकिता की वजह से फंस ना जाए, इसलिए उसने 18 सितंबर को नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। उसने अंकिता की हत्या को हादसा दिखाने के लिए मोबाइल को आधार बनाया था।

SIT इनचार्ज डीआईजी पी आर देवी ने बताया, ‘सबूत इकट्ठा किए गए और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में भी किसी तरह की असंगति नजर नहीं आई। आरोपियों को क्राइम सीन पर भी ले जाया गया। रिजॉर्ट के स्टाफ से पूछताछ में खुलासा हुआ कि टॉप कैटिगरी के रूम में ठहरे हुए गेस्ट्स को ही VIP कहा जाता था।’ अंकिता मर्डर केस में आरोपियों से पुलिस की दो दिनों की पूछताछ में अब यह खुलासा हुआ है कि पुलकित ने हत्या के अगले दिन मोबाइल नहर में फेंका था ताकि वह अपनी कहानी साबित कर सके।

पुलिस के मुताबिक, पुलकित ने सोची-समझी साजिश के तहत अंकिता की हत्या की थी। उसने 18 सितंबर को नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या को हादसा दिखाने के लिए मोबाइल को आधार बनाया था। एसआईटी के साथ पुलिस की टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम की पूछताछ में पुलकित ने बताया कि अंकिता की हत्या करने के बाद जब वह वापस आया तो हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसने मोबाइल अगले दिन नहर में फेंक दिया था। यही कारण है कि उसके मोबाइल पर 19 सितंबर को भी घंटी जा रही थी।

पुलिस के अनुसार पुलकित को इस बात की जानकारी भी थी कि जांच हुई तो वह सीसीटीवी फुटेज में आ सकता है। इसलिए उसने मोबाइल को उसी स्थान पर फेंकने के लिए दूसरा रास्ता चुना। वह जंगल के रास्ते नहर तक पहुंचा और वहां मोबाइल फेंक दिया। मगर, यह जगह भी उसी टावर लोकेशन में थी, जिसमें घटनास्थल है। दूसरी ओर मामले की जांच कर रही एसआईटी अब वनंत्रा रिजॉर्ट के उन वीआईपी मेहमानों को तलाश रही है, जिन पर स्पेशल सर्विस लेने का आरोप है। इसके लिए एसआईटी साइबर सेल की मदद ले रही है।

वहीं अंकिता मर्डर केस की जांच में देरी और आरोपियों को बचाने के आरोप के विरोध में विभिन्न संगठनों के उत्तराखंड बंद के आह्वान का पूरे प्रदेश में मिला जुला असर रहा। उत्तरकाशी, पौड़ी, श्रीनगर सहित कई शहरों में बंद सफल होने की खबर है। देहरादून और हल्द्वानी में बंद का असर आंशिक रहा। देहरादून में गांधी पार्क, पल्टन बाजार, घंटाघर चौक आदि स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, सीपीआई (एम) सहित अन्य सामाजिक संगठनों में महिला मंच, आंदोलनकारी मंच, व्यापारिक संगठन सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया था। इस दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के विभिन्न स्थानों में लोग पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरकर इंसाफ मांगते नजर आए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...