4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबंगाल में दुर्गा पूजा पर 'ममता', बीजेपी ने राज्य में कैसे बदल...

बंगाल में दुर्गा पूजा पर ‘ममता’, बीजेपी ने राज्य में कैसे बदल दिया है समीकरण, समझिए

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा में इस बार मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग रूप देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह वह इस बार भी फिजिकली या वर्चुअली तमाम दुर्गा पंडालों का उद्घाटन कर रही हैं। इसी के साथ वह कभी डांडिया खेलते हुए तो कभी ढाक बजाती हुई भी दिख रही हैं। पिछले कुछ महीने से सीबीआई और ईडी की छापेमारी, घोटालों का पर्दाफाश और गिरफ्तारियों के चलते ममता सरकार घिरी हुई थी लेकिन फेस्टिव सीजन में अपनी सुप्रीमो को ‘खुशमिजाज’ देखते हुए तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता भी राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं कुछ पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स ममता बनर्जी के इस बदले अंदाज के पीछे बीजेपी को क्रेडिट दे रहे हैं जो अक्सर टीएमसी सुप्रीमो पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती आई है।

पिछले बुधवार को ममता बनर्जी ने बालीगंज के चक्रबेरिया पंडाल में डांडिया करती हुई दिखीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें ममता डांडिया खेल रही हैं जबकि कुछ महिलाएं एक घेरे में गरबा कर रही हैं। इससे पहले कोलकाता के लेक टाउन के श्रीभूमि स्थित एक पंडाल में ममता बनर्जी ने चंडी श्लोक सुनाया था। इसी तरह एक अन्य पंडाल में वह कंधे पर ढाक उठाए नजर आईं।

जिन पंडालों में ममता शामिल नहीं हो पा रही हैं वह भी वह गीतों के जरिए मौजूद हैं। दरअसल ममता बनर्जी ने नवरात्रि के मौके पर अपना एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था। इसमें 8 गीतों का संकलन है जिसे ममता बनर्जी ने ही लिखा और कंपोज किया है।

त्योहार के मौके पर आए ममता बनर्जी के नए रूप को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि दरअसल 2024 आम चुनाव से पहले ममता बीजेपी से मुकाबले के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा ले रही हैं। बीजेपी उन पर हिंदू विरोधी होने का जो आरोप लगाती है, इसी से वह उसे काउंटर भी कर रही हैं। दुर्गा पूजा को यूनेस्को से सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने का क्रेडिट भी वह ले रही हैं। इस बार उन्होंने रेकॉर्ड संख्या में पूजा पंडालों का दौरा करने की योजना बनाई है।

महालय से शुरू होते हुए ममता बनर्जी ने कोलकाता के सभी प्रमुख पंडालों का दौरा किया और दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया। उन्होंने अब तक (फिजिकल और वर्चुअल) 400 से अधिक दुर्जा पूजा का उद्घाटन किया है।

पूजा की शुरुआत से पहले टीएमसी सरकार ने यूनेस्कों से हैरिटेज टैग मिलने पर इस साल भव्य समारोह के लिए आधार तैयार किया था। 1 सितंबर को ममता बनर्जी ने यूनेस्को को धन्यवाद रैली निकाली थी। इसके अलावा राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 11 दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। वहीं 43,000 पूजा कमिटियों को 60,000 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है।

दरअसल बीजेपी अक्सर ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाती रही है। 2017 में टीएमसी सरकार ने मुहर्रम के साथ पड़ने पर विजयदशमी पर मूर्ति विसर्जन को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले पर ही रोक लगा दी। इससे ममता सरकार को करारा झटका लगा था। तबसे बीजेपी ने इसे टीएमसी के खिलाफ हथियार के रूप में अख्तियार कर लिया।

पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इसे लेकर ममता पर तंज कसा था। मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि मूर्ति विसर्जन पर ‘प्रतिबंध’ लगाने वाली सरकार यूनेस्को के सम्मान का श्रेय ले रही है। लेखी ने कथित तौर पर कहा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त होंगी और उन्हें अपने सलाहकारों से जो सलाह मिल रही है वह सवालों के घेरे में है।’

वहीं दूसरी ओर बंगाल बीजेपी ने भी दो साल पहले ही दुर्गा पूजा की शुरुआत की। पहली बार 2020 में विधानसभा चुनाव से पहले दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया था। तत्कालीन बीजेपी नेताओं मुकुल रॉय और सब्यसाची दत्ता की पहल का नतीजा था हालांकि अब ये दोनों ही नेता वापस तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में लौट चुके हैं।

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने पहली बार अपनी वार्षिक पांच दिवसीय दुर्गा पूजा कराने के लिए एक गैर-ब्राह्मण महिला पुजारी को चुना है। कोलकाता स्थित सत्यप्रिया रॉय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गाइडेंस एंड काउंसलिंग की पढ़ाई कर रहीं 28 वर्षीय सुलता मंडल इस बार बीजेपी की दुर्गा पूजा की अगुआई करेंगी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...