4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यUP: ऑल्टो का बिगड़ा बैलेंस, JCB में घुसी, BOI के डिप्टी मैनेजर...

UP: ऑल्टो का बिगड़ा बैलेंस, JCB में घुसी, BOI के डिप्टी मैनेजर की मौत

Published on

हरदोई ,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई. हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलती हुई सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी में टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर अंदर फंसे डिप्टी मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. पूरे मामले में मृतक के शव का पंचायतनामा करके पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.

देहात कोतवाली इलाके के कोरिया गांव के पास की यह घटना है. दरअसल, शाहजहांपुर जिले के रहने वाले कमलेश कुमार बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम ऑफिस में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात हैं. कमलेश कुमार सोमवार को शाहजहांपुर से हरदोई आ रहे थे. रास्ते में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर कोरिया गांव के पास अचानक उनकी अल्टो कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद तेज स्पीड में सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी में जाकर टकरा गई. स्पीड इतनी तेज थी कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए. देखें हादसे का Video:-

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे डिप्टी मैनेजर को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलज भेजा. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस मृतक डिप्टी मैनेजर के शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम करने की कार्रवाही में जुटी हुई है.

अपर पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली देहात में एक कोरिया गांव है. वहां पर आज एक सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें शाहजहांपुर से हरदोई की तरफ एक तेज रफ्तार कार आ रही थी और टायर फटने से वह डिवाइडर से टकरा गई. कार सवार शख्स कमलेश हरदोई की बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर थे. हादसे में उनकी मौत हो गई है. सीसीटीवी में पता चला है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...