4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यछठी पास साहिद से लव मैरिज, बुलेट और तस्वीरों का शौक, फिर...

छठी पास साहिद से लव मैरिज, बुलेट और तस्वीरों का शौक, फिर PNB की मैनेजर ने क्यों उठाया खौफनाक कदम

Published on

जयपुर

मुझे कोई नहीं समझता है, हर कोई आहत करना चाहता है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं और मैं किसी की जिंदगी में परेशानी भी नहीं बनना चाहती। मेरा खुद का पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी देता है। मेरा इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया गया। मैं जा रही हूं सब छोड़कर…मुझे दुख है कि बेटी…मैं तुझे देख नहीं पाउंगी।’ ये लाइनें किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि जयपुर की सुरभि कुमावत की डेड बॉडी के पास से मिले पेपर में लिखे मिले हैं। सूचना के बाद मुहाना थाना पुलिस जब यूनिक सफायर अपार्टमेंट पहुंची तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि कुमावत की बॉडी थी वहीं पास में पड़े पेपर पर ये कुछ लाइनें लिखी थीं। मौका ए वारदात को देखकर साफ पता चल रहा था कि पंखे के सहारे लटकती सुरभि की बॉडी को कुछ देर पहले ही नीचे उतारा गया है।

पुलिस के आने से पहले फंदे से उतार ली गई सुरभि की बॉडी
सुरभि के पति साहिद अली ने रविवार सुबह 7.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और सूचना दी कि उसकी पत्नी ने पंखे के सहारे फंदे से झूलकर जान दे दी है। उसने पुलिस के आने से पहले रस्सी को काटकर सुरभि के शव को नीचे उतार लिया था। थाना प्रमुख लखन खटाना ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तब वहां ऐसा लगा कि फंदे से लटकने के बाद शव बेड पर बैठी हुई अवस्था में था। मायके और ससुराल वालों ने डेड बॉडी की तस्वीरें लेने और वीडियोग्राफी कराने के बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेज दिया था। जबकि तब तक एफएसएल की टीम वहां नहीं पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके पक्ष को सुपुर्द कर दिया गया।

2016 में सुरभि ने छठी पास साहिद अली से की लव मैरिज
परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुरभि की शादी 2016 में हुई थी। उसने साहिद अली के साथ लव मैरिज किया था। परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ यह शादी हुई थी। सुरभि और साहिद जनवरी 2016 में गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि साहिद छठी पास हैं जबकि सुरभि ने हाल ही में मुहाना मंडी रोड केसर चौराहे के पास यूनिक सफायर में फ्लैट खरीदा था। 11 जून 2022 से पति और बेटी के साथ सुरभि इसी फ्लैट में रह रही थीं। सुरभि पंजाब नेशनल बैंक की नेहरू पैलेज स्थित ब्रांच में मार्केटिंग मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थीं।

शाम तक नॉर्मल थी सुरभि, फिर क्यों फंदे पर झूली
पुलिस ने मौका ए वारदात से मिले लेटर को जब्त करके जांच के लिए एफएसएल भेजा है। सुरभि के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोसायटी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब तक सब ठीक था। रात को 9 बजे वह अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ अपने रूम में सो गए। सुबह 6 बजे नींद खुली तो सुरभि कमरे में नहीं थी। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह चुन्नी के फंसे से पंखे से लटक रही थी।

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के दौरान हुआ प्यार
सुरभि कुमावत मूलरूप से राजस्थान के टोंक जिले के निवाई की रहने वाली थी। वह पिछले 25 साल से जयपुर में ही रह रही थी। इंग्लिंश स्पीकिंग कोर्स के दौरान गलता गेट निवासी शाहिद अली से मुलाकात हुई। कुछ ही दिनों में सुरभि कुमावत और शाहिद अली की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ ही समय में दोनों के बीच नजदीकी इतनी ज्यादा हो गई कि उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

बिंदास मूड की थी सुरभि
जयपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और सुरभि के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने के बाद बताया जा रहा है कि वह बिंदास मूड की थी। वह अपनी निजी जिंदगी जीने में जमाने की परवाह नहीं करती थी। सुरभि के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर भी इस बात की पुष्टि होती है। सुरभि के पास कार थी और सके पति के पास महंगी बाइक है। पति ने बताया कि सुरभि खुद के लिए बुलेट खरीदना चाहती थी और कुछ दिन पहले शोरूम जाकर अपने लिए बुलटे पसंद करके भी आई थी।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...