4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रः गरबा के दौरान युवक की मौत, बेटे का शव देख पिता...

महाराष्ट्रः गरबा के दौरान युवक की मौत, बेटे का शव देख पिता ने भी तोड़ा दम

Published on

पालघर,

महाराष्ट्र के पालघर में गरबा में नाचते-नाचते 35 साल के एक युवक की मौत के बाद उसके पिता ने भी सदमे में आकर दम तोड़ दिया. दरअसल, पालघर के विरार में एक गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मनीष नरपजी सोनिग्रा डांस करते वक्त गिर पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. जब ये खबर मनीष के पिता ने सुनी, तो उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष नरपजी सोनिग्रा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए गिर पड़े थे. उन्हें आनन-फानन में उनके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस के मुताबिक जब बेटे की मौत की जानकारी पिता को हुई तो नरपजी सोनिग्रा भी गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.

गुजरात में भी गरबा खेलते वक्त गई थी युवक की जान
गुजरात के आणंद जिले में गरबा खेलते हुए 21 साल के युवक वीरेंद्र सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. ये घटना आणंद के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में हुई है. शिव शक्ति सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर 9 दिन तक सोसाइटी में गरबा का आयोजन होता है. 30 सितंबर को 21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत गरबा खेल रहा था. इस दौरान उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे. तभी अचानक से वीरेंद्र गिर पड़ा. उसे आनन फानन में सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर भागे. लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने बताया युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...