4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकरप्‍शन से नाराज शख्‍स ने अयोध्‍या में काटा अपना हाथ, बोला- मोदी...

करप्‍शन से नाराज शख्‍स ने अयोध्‍या में काटा अपना हाथ, बोला- मोदी जी ने भी कुछ नहीं किया

Published on

अयोध्‍या

सोमवार को अयोध्या के सरयू तट पर एक साधु वेशधारी ने अपने दाहिने हाथ के का पंजा काटकर अलग कर दिया। पहले लोगों कोलगा कि यह तंत्र सिद्धि के चलते किया गया है। बाद में विमल मंडल नामके इस शख्‍स ने बताया कि उसने बिहार सरकार में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार (bihar corruption) से नाराज होकर यह कदम उठाया है। व‍िमल मंडल बिहार के अररिया का रहने वाला बताया जाता है।

लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया गया। विमल मंडल ने सरयू के किनारे अपने हाथ काट कर एक शिकायती पत्र को भी अपने खून में रंग दिया। घायल हालात में भी उसने बताया कि 1 महीने 5 दिन पहले उसने प्रधानमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र लिखा था। इस पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने अयोध्या में पीएम का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कृत्य कर डाला।

मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि हमारे यहां 1300 महादलित हैं, कागज में सबको पक्‍का घर मिल गया है। असलियत है कि 95 प्रतिशत लोग झोंपड़ी में ही हैं। विमल मंडल अररिया बिहार में 5 साल से समाज सेवा का कार्य कर रहा है। उसने बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को 1अक्टूबर तक का समय दिया था। उसने बिहार में व्याप्त करप्शन को दूर करने के लिए 1 महीने पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र भेजा था।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...