9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नेता पटोले ने लंपी वायरस के लिए चीते को बताया जिम्मेदार,...

कांग्रेस नेता पटोले ने लंपी वायरस के लिए चीते को बताया जिम्मेदार, BJP ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का एक बयान सुर्खियों में चल रहा है. उन्होंने विदेश से आए चीतों को लंपी वायरस के लिए जिम्मेदार बता दिया. बड़ी बात ये रही कि चीते आए नामीबिया से थे, लेकिन बयान देते समय नाना पटोले ने नामीबिया की जगह नाइजीरिया बोल दिया. अब बीजेपी ने पटोले के इस बयान को बड़ा मुद्दा बना लिया है और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि पटोले महाराष्ट्र के राहुल गांधी हैं. वे कहते हैं कि लंपी वायरस नाइजीरिया से आया और इसलिए आया क्योंकि मोदी जी वहां से चीते लेकर आए. अब असल में चीते तो नांबिया से आए थे. क्या इन्हें ये तक नहीं पता कि नाइजीरिया और नामीबिया अलग देश हैं? कांग्रेस ने हमेशा ही ऐसे झूठ फैलाए हैं. कोरोना के समय भी इन्होंने ऐसी फर्जी खबरें चलाई थीं. इन्हीं लोगों ने कोरोना वैक्सीन को लेकर डर पैदा किया था. अब क्या कांग्रेस उन पर एक्शन लेगी?

वैसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नाना पटोले को जवाब देकर सही किया है. साफ कहा है कि चीते नामीबिया से आए थे, नाइजीरिया से नहीं. अब जानकारी के लिए बता दें कि नाना पटोले ने किसानों की बात करते विदेश से आए चीतों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि लंपी वायरस लंबे समय से नाइजीरिया में फैल रहा है और चीते भी उसी देश से आए हैं. केंद्र सरकार ने जानबूझकर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है. बातचीत के दौरान पटोले ने मांग की थी कि सरकार किसानों को पिछले साल 700 रुपये और इस साल 1000 रुपये का बोनस दे.

पटोले ने यहां तक दावा कर दिया कि इन चीतों की वजह से देश में महंगाई, बेरोजगारी खत्म नहीं होगी. वे कहते हैं कि विदेशों से चीते लाने से देश के किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा, महंगाई की समस्या का समाधान नहीं होगा, बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद बड़ी मात्रा में चीते लाए गए शिकार के लिए और उसके बाद देश में फैली यह लम्पी बीमारी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this