4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यनीतीश नहीं, तेजस्वी के लिए सिरदर्द बने थे सुधाकर सिंह, हैरान करने...

नीतीश नहीं, तेजस्वी के लिए सिरदर्द बने थे सुधाकर सिंह, हैरान करने वाला है लालू फैमिली का पूरा प्लान!

Published on

पटना

उठा-पटक की राजनीति का गवाह बनता महागठबंधन की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। समझौते के आधार पर पड़ी महागंठबंधन की नींव अब अपने ही बोझ से डगमगाने लगी है। कार्तिकेय सिंह के इस्तीफे के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तो अभी इस खेल की शुरुआत भर है। पर इतना तो अभी लगने लगा है कि महागठबंधन की सरकार बने अभी लगभग दो महीने हुए हैं, पर अभी तक जो हालात सामने आए हैं, उसे देखकर तो यही लगता है जेडीयू और आरजेडी के नेतृत्व का कमान संभाले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दबाव की राजनीति के शिकार हो रहे हैं।

बयानों के दबाव में थे नीतीश!
साफ सुथरी राजनीति के लिए जाने जाने वाले नीतीश कुमार पर तो दबाव उसी दिन से बढ़ गया था जब एक साथ बीजेपी ने बयानों की बौछार करते मंत्री बने कार्तिकेय सिंह, सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का मामला उठा दिया था। नीतीश कुमार की राजनीति का यह इतिहास रहा है कि आपराधिक मामले में जिस किसी का नाम आया उस मंत्री से त्याग पत्र ले लेते रहे हैं। चाहे वह जेडीयू के जीतनराम मांझी हों या आरएन सिंह। या फिर बीजेपी के ही रामाधार सिंह थे, सबसे इस्तीफा ले लिया था। मगर महागंठबंधन की सरकार में यह होना तो था नहीं। कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा तब दिया जब उनका बेल टूटने वाला था। लेकिन शेष तीन अभी भी सरकार में शामिल हैं।

सुधाकर सिंह के आहत करने वाले बयान
सबसे पहले सुधाकर सिंह ने अपने उस बयान से सीएम नीतीश कुमार को नाराज कर दिया, जिसमें एक सिरे से कृषि रोड मैप को नकार दिया। दूसरा हमला कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने बीज निगम को 200 करोड़ के घोटाले में लपेटते हुए यह कह डाला कि उन्नत बीज के नाम पर भारी घोटाला हुआ है। इससे किसान को कोई फायदा नहीं। नाराजगी की तीसरी वजह जो गया कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह का वह बयान जिसमें उन्होंने इथेनॉल नीति को गलत साबित करते साफ कह डाला कि चावल और मक्का से इथेनॉल प्राप्त करने की नीति मेरे कार्यकाल में नही चलेगी।

नाराजगी की सबसे बड़ी वजह हो गई बाजार समिति की पुनर्स्थापना की बात। और हद तो तब हो गई जब उन्होंने राज्य भर के किसानों का पंचायत बुलाने की बात कह कर नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली। खराब तो नीतीश कुमार को तब भी लगा था जब अधिकारियों को चोर कह डाला था जनता को घुस खोरों को जूता से पीटने का आदेश दे डाला था।

इन सब हरकतों से नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ रही थी। उनके पूरे जीवन काल की यूएसपी को कठघरे में खड़ा किया जा रहा था। तेजस्वी यादव को भी लगने लगा कि यह गठबंधन की सरकार के लिए यह ठीक तो नहीं ही है। साथ ही ऐसी हरकत जारी रहे तो नीतीश कुमार अपने वादे से भी मुकर सकते हैं।

दबाव में तेजस्वी भी!
डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव कृषि मंत्री के बयानों से दुखी तो जरूर थे, लेकिन दवाब में वह तब आ गए जब पार्टी फोरम पर ही उन्हें सीएम बनाने की बात कई कोणों से उछाली जाने लगी। सकते में वह तो तब आ गए जब शिवानंद तिवारी ने सीएम की गद्दी छोड़ आश्रम खोलने के लिए कह दिया। इन सब बातों से जेडीयू के भीतर भारी प्रतिक्रिया होने लगी कि ये लोग जबरन सीएम की कुर्सी हथियाना चाहते हैं। इनमें सब्र नाम की चीज नहीं है।
तेजस्वी यादव तब बहुत ज्यादा दबाव में आ गए जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने 2023 में तेजस्वी को सीएम बनाने की बात कह दी और यह भी कह दिया कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता की यात्रा को अंजाम देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद तेजस्वी यादव के साथ साथ जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व भी भारी दबाव में आ गए। खुद तेजस्वी यादव भी भरी दबाव में आ गए कि जो नीतीश कुमार बार-बार मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं वह इन बयानों के बाद इरादा कहीं बदल न दें। वैसे भी यह एक तरह से अथारिटी पर सवाल उठ खड़ा हुआ था। सो, इस्तीफा दिलाना तेजस्वी यादव को अपने भविष्य के लिए भी करना ही था।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस प्रकरण पर साफ कहा है कि इस्तीफा दिया नहीं, लिया गया है। इस्तीफा नहीं दिलाते तो डेप्युटी सीएम का सीएम बनने का सपना भी अधूरा ही रह जाता।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...