9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यJK DG जेल लोहिया की हत्या का आरोपी यासिर गिरफ्तार, गला काटकर...

JK DG जेल लोहिया की हत्या का आरोपी यासिर गिरफ्तार, गला काटकर बॉडी जलाने की भी कोशिश की थी

Published on

जम्मू,

जम्मू कश्मीर पुलिस ने DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. DG जेल हेमंत के लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था. उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे.

पुलिस के मुताबिक, नौकर हत्या को अंजाम देकर फरार हो गया था. उसने हेमंत लोहिया के शव को जलाने की कोशिश भी की थी. पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि रात से ही आरोपी की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उसे कनाचक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह खेतों में छिपा था. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

अभी तक की जांच में टेरर एंगल नहीं
जम्मू ADGP मुकेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकर यासिर अहमद ही मुख्य आरोपी है. वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था. उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कोई टेरर एंगल नहीं आया है. हालांकि, टेरर लिंक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है. पुलिस ने आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए हैं. इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिख रहा है. वह पिछले 6 महीने से DG जेल हेमंत के लोहिया के घर पर काम कर रहा था. पुलिस ने आरोपी की फोटो भी जारी कर दी हैं.

आरोपी के पास मिली डायरी
पुलिस को वारदात की जगह से एक डायरी मिली है. इसमें आरोपी ने शायरियां लिखी हैं. इन शायरियों में उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का संकेत दिया. उसने एक शायरी में लिखा, ”हम डूबते हैं, डूबने दो. हम मरते हैं, तो मरने दो. पर अब कोई झूठापन मत दिखाओ.”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this