6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअमित शाह की रैली से पहले जम्मू और राजौरी में इंटरनेट बंद,...

अमित शाह की रैली से पहले जम्मू और राजौरी में इंटरनेट बंद, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on

जम्मू,

जम्मू कश्मीर के जम्मू और राजौरी जिले में मंगलवार को इंटरनेट बंद कर दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा ये कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजौरी में आज रैली होनी है. जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने इंटरनेट बंद करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंटरनेट सेवाओं को इस डर से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है ताकि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा इन सेवाओं का दुरुपयोग न किया जाए. इससे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है. इन दोनों जिलों में शाम 7 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा. जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने ट्वीट किया, इंटरनेट बंद और गृह मंत्री के दौरे के बीच संबंध अच्छा है. इंटरनेट बंद होने का मतलब है कि वह यहां बंटवारे के एजेंडे के साथ आ रहे हैं.

आज राजौरी में अमित शाह की रैली
अमित शाह सोमवार से तीन दिन के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं. वे आज राजौरी में जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह की राजौरी में रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां सोमवार को सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए. अधिकारियों के मुताबिक, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने चेचरा जंगल, सीरन और दस्सल जट्टान में तलाशी अभियान चलाए.

अमित शाह आज राजौरी में रैली को संबोधित करेंगे. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कि सभी खुफिया एजेंसियां ​​सतर्कता बरत रही हैं और पुलिस और सुरक्षा बल अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं.

सिर्फ स्पेशल पास वाले ही रैली में हो सकेंगे शामिल
अधिकारी के मुताबिक, मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है. भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. इतना ही नहीं सुरक्षाबलों द्वारा रैली स्थल पूरी तरह से सील रहेगा. सिर्फ स्पेशल पास वालों को अंदर आने दिया जाएगा. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है.

जम्मू में डीजी जेल लोहिया की हुई हत्या
इसी बीच सोमवार रात को जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था. उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे. पुलिस का कहना है कि इस हत्या को उनके नौकर यासिर ने अंजाम दिया. पुलिस ने हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...