4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यभावी मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान के पास सुरक्षित, कुर्सी छोड़ने के मूड...

भावी मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान के पास सुरक्षित, कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं गहलोत

Published on

जयपुर

प्रदेश कांग्रेस की कलह फिलहाल थमी नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान के पास सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन में केंद्रीय नेतृत्व अपना फैसला सुनाएगा। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों से स्पष्ट होता है कि प्रदेश की कमान उन्हीं के पास रहने वाली है। हालांकि, गहलोत कह चुके हैं कि उन्हें किसी पद का मोह नहीं है। आलाकमान जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना सकता है। मगर, कई दिनों से गहलोत यह बयान भी दे रहे हैं कि वे राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। वे बोल रहे हैं कि चाहे किसी पद पर रहें या नहीं लेकिन, ताउम्र राजस्थान वासियों की सेवा करते रहेंगे। गहलोत के बयानों से लगता है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अशोक गहलोत दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने सोनिया गांधी से माफी भी मांगी थी। वापस लौटने के बाद बीकानेर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। ऐसे में वे कभी राजस्थान छोड़कर नहीं जाएंगे। जिन्दगीभर वे राजस्थान के लोगों की सेवा करते रहेंगे। इसके अगले दिन जयपुर में भी गहलोत मीडिया से रूबरू हुए। यहां गहलोत ने फिर दोहराया कि वे राजस्थान छोड़ कहीं नहीं जाने वाले। साथ में गहलोत ने यह भी कहा कि अगर वे कुछ बोल रहे हैं तो इसके मायने आपको समझ लेना चाहिए। इससे स्पष्ट होता है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले नहीं हैं।

क्या गहलोत को नाराज करके सरकार बचा पाएंगे आलाकमान
सब जानते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस के अधिकतर विधायक अशोक गहलोत के समर्थन में हैं। कई विधायक तो ऐसे हैं जो खुली चुनौती दे चुके हैं कि अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया तो कांग्रेस के अधिकतर विधायक इस्तीफा दे देंगे और मध्यावधि चुनाव की नौबत आ जाएगी। गहलोत गुट ने पायलट को हरगिज बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है। ऐसे में अगर आलाकमान अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए सचिन पायलट का नाम तय करते हैं तो प्रदेश में सरकार बचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा लगता नहीं कि आलाकमान इतनी बड़ी रिस्क ले पाएगा क्योंकि अगले वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव और बाद में लोकसभा चुनाव भी है। राजस्थान ही एक ऐसा प्रदेश है, जहां तमाम षडयंत्रों के बावजूद कांग्रेस सत्ता में काबिज रहने में कामयाब रही है।

पायलट के खिलाफ कच्चा चिट्ठा खोल चुके गहलोत
सोनिया गांधी से मुलाकात करने गए गहलोत की जो चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उससे स्पष्ट है कि गहलोत ने सोनिया गांधी के सामने सचिन पायलट का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। पीसीसी चीफ रहते हुए सचिन पायलट और उनके समर्थकों द्वारा बगावती तेवर दिखाना महंगा साबित हो रहा है। गहलोत समेत कांग्रेस के कई नेता आरोप लगा रहे हैं कि सचिन पायलट बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता गिराने के षडयंत्र में शामिल थे। गहलोत बिल्कुल नहीं चाहते कि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वे हमेशा कहते हैं कि आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे। लेकिन, उनके गुट के विधायकों के तेवर देख कर लगता नहीं कि गहलोत को पायलट मंजूर होंगे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...