6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यपांच लोग मंत्री रह सकते हैं तो पायलट CM क्यों नहीं बन...

पांच लोग मंत्री रह सकते हैं तो पायलट CM क्यों नहीं बन सकते… गहलोत के मंत्री का बड़ा बयान

Published on

झुंझुनू

राजस्थान में सियासी संकट के बीच सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का एक और बयान सामने आया है। गहलोत के मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने सचिन पायलट को लेकर फिर से बयान दिया है। उन्होंने सचिन पायलट की पैरवी करते हुए कहा कि जब 5 लोग मंत्री बने रह सकते हैं तो पायलट सीएम क्यों नहीं बन सकते। यह दोगला नियम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पायलट के संग रहकर उनके साथ छल कपट किया है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश की, उन्हें गालियां दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना आपा नहीं खोया। यह लोग कुछ हद तक इस साजिश में कामयाब भी हुए। उनके अंदर बेईमानी नहीं होने की वजह से वह इनकी चाल को समझ नहीं पाए।

राजेंद्र सिंग गुढ़ा ने बातों ही बातों में विधानसभा के मुख्य सचेतक पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन के पास विधायक की सदस्यता खत्म करने की पावर है, उन लोगों ने भी पायलट के साथ धोखा किया। मंत्री उदयपुरवाटी क्षेत्र के लीला की ढाणी में भंडारे के कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में पायलट ने जिन लोगों को टिकट दिलवाई, वे पायलट के नाम पर चुनाव जीत कर भी आए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पायलट के साथ धोखा किया।

ऑब्जर्वर के सामने जो कुछ हुआ, क्या वह बगावत नहीं थी: गुढ़ा
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पायलट को बगावत करने वाला बता रहे हैं, लेकिन दिल्ली से आए ऑब्जर्वर के सामने जो कुछ हुआ, क्या वह बगावत नहीं थी। उन्होंने पायलट की तुलना अभिमन्यु से करते हुए कहा कि महारथियों ने उन्हें घेरा हुआ है लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया।

गहलोत खेमे के माने जाते हैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा
मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अशोक गहलोत के खेमे के माने जाते हैं, कुछ दिन पहले मंत्री राजेन्द्र सिंह के बेटे के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भी आए थे। लेकिन जिस दिन से जयपुर में विधायकों की बैठक में सचिन पायलट के नाम का विरोध हुआ था, उसी दिन से लगातार मंत्री राजेंद्र गुढ़ा लगातार सचिन पायलट के पक्ष में बयान दे रहे हैं। वह लगातार पायलट की पैरवी कर रहे है। (रिपोर्ट- जाहिदा खान)

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...