9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहिमस्खलन बना आफत, 10 ट्रेनी पर्वातारोही की मौत; 28 की तलाश जारी

हिमस्खलन बना आफत, 10 ट्रेनी पर्वातारोही की मौत; 28 की तलाश जारी

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बर्फ के तूफान, हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना द्वारा राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड सरकार ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और हादसे के बारे में जानकारी दी।

मालूम हो कि मंगलवार सुबह उत्तरकाशी के दौपद्री डांडा-दो से वापस लौट रहे पर्वतारोहियों का दल अचानक हिमस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राज्य आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद राहत व बचाव का कार्य जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कि बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। पीटीआई रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमस्खलन में 10 प्रशिक्षार्थियों की मौत हो गई है।

द्रौपदी का डांडा-दो पर्वत चोटी में हिमस्खलन से निम के प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही तत्काल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए मदद का आग्रह किया गया। केंद्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। निम के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this