6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यपौड़ी में 50 बारातियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी,...

पौड़ी में 50 बारातियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

Published on

पौड़ी

जनपद पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। बरातियों से भरी एक बस के खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि बस बरातियों को लेकर वापस आ रही थी तभी बीरोंखाल के नजदीक एक खाई में बस अचानक गिर गई, बस में 50 यात्री बताए जा रहे हैं। हादसे में अब तक 6 बारातियों को अस्‍पताल ले जाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंचे हैं और पौड़ी जिले के बीरोंखाल में बस गिरने की घटना पर जानकारी ले रहे हैं। सचिवालय में ही आपदा कंट्रोल रूम है। मुख्यमंत्री ने कल के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

घटना पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए सीएम धामी ने कहा, मौके पर उच्‍चाधिकारी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।

उत्‍तरकाशी में फंसे 29 पर्वतारोही
उत्तराखंड में मौसम इस समय खराब हो गया है। एक तरफ जहां बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तरकाशी में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में फंस गए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने भारतीय सेना से मदद मांगी है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी इस बारे में बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स की मदद भी मांगी गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार वहां अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को ही जारी हुई चेतावनी
उत्‍तराखंड में मंगलवार को मौसम विभाग ने सात और आठ अक्‍टूबर को भारी बारिश के आसार जताए थे। मौसम विभाग ने इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग करने आने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बरसात के आसार हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान वे पहाड़ी इलाकों में बाहर निकलने से बचें।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...