9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'ऐसी जनसंख्या नीति आए जिसमें छूट किसी को न हो...', विजयादशमी पर...

‘ऐसी जनसंख्या नीति आए जिसमें छूट किसी को न हो…’, विजयादशमी पर बोले मोहन भागवत

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर नागपुर में बोलते हुए कहा कि जनसंख्या पर एक समग्र नीति बनाए जाने की जरूरत है। यह सब पर समान रूप से लागू हो, किसी को छूट नहीं मिले, ऐसी नीति लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में 70 करोड़ से ज्यादा युवा हैं। मोहन भागवत ने कहा कि चीन को जब लगा कि जनसंख्या बोझ बन रही है तो उसने रोक लगा दी। हमारे समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। जनसंख्या जितनी अधिक उतना बोझ ज्यादा।

धर्म आधारित जनसंख्या असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है। जन्म दर में अंतर के साथ-साथ बल, लालच और घुसपैठ ये सब धर्मांतरण के भी बड़े कारण हैं।

मोहन भागवत ने कहा कि यह सही है कि जनसंख्या का ठीक से उपयोग किया तो वह साधन बनता है लेकिन हमको भी विचार करना होगा कि हमारा देश 50 वर्षों के बाद कितने लोगों भोजन करा सकता है और झेल सकता है। इसलिए जनसंख्या की एक समग्र नीति बने और वह सब पर समान रूप से लागू हो।

उन्होंने जनसंख्या के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर बोलेते हुए कहा कि रोजगार मतलब नौकरी और नौकरी के पीछे ही भागेंगे और वह भी सराकरी। अगर ऐसे सब लोग दौड़ेंगे तो नौकरी कितनी दे सकते हैं। किसी भी समाज में सराकरी और प्राइवेट मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 10, 20, 30 प्रतिशत नौकरी होती है। बाकी सब को अपना काम करना पड़ता है।

मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर, पानी और श्मशान भूमि सबके लिए समान होनी चाहिए। हमें छोटी- छोटी बातों पर नहीं लड़ना चाहिए। संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में हिन्दू और हिंदुस्तान की चर्चा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है लेकिन हमारा किसी से विरोध नहीं है। हमें किसी को जीतना नहीं बल्कि जोड़ना है। ऐसा बनना है कि कोई हमें जीत न सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this