12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयगाजियाबाद की लोनी में फटा गैस सिलेंडर, तीन मंजिला मकान गिरा, 2...

गाजियाबाद की लोनी में फटा गैस सिलेंडर, तीन मंजिला मकान गिरा, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली एनसीआर के अहम हिस्से गाजियाबाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 5 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना लोनी के निठौरा की बबलू गार्डन की है। लोनी में सिलेंडर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

गाजियाबाद के लोनी इलाके की बबलू गार्डन कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब वहां स्थित एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जैसे ही लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी। ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास की जमीन भी दहल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लोगों को पता चला कि मकान में चाय बनाते वक्त गैस का सिलेंडर फटा है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, मकान के अंदर करीब 9 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोग भी घायल हो गए, लेकिन समय रहते ही अन्य लोगों को बचा लिया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...